तापमान में इजाफा: 22 दिन बाद रात का पारा पहुंचा 18 डिग्री सेल्सियस

तापमान में इजाफा: 22 दिन बाद रात का पारा पहुंचा 18 डिग्री सेल्सियस


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

खंडवा19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • 48 घंटे में मौसम में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा

पिछले तीन दिनों से बादल छाए रहने से अधिकतम तापमान में 2 डिग्री का इजाफा हुआ है। इसी तरह न्यूनतम तापमान भी 3 डिग्री बढ़ गया है। शनिवार व रविवार की रात तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। इससे पहले 25 अक्टूबर का 18 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ था। अगले 48 घंटे में मौसम में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। बुधवार से रात व दिन के तापमान में गिरावट आएगी। ठंड व सर्द मौसम का सिलसिला शुरू हो जाएगा। मौसम में यह बदलाव बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दबाव के क्षेत्र के कमजोर पड़ने के कारण आया है।

सोमवार को न्यूनतम तापमान 18 व अधिकतम 35.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। भाेपाल के मौसम विशेषज्ञ एसके नायक के मुताबिक 18-20 नवंबर तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में कुछ स्थानों पर बर्फबारी की संभावना है। इस बीच मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने के आसार हैं।



Source link