- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- The Worship Of Kalsarp Dosh Came Out In Trimbakeshwar, The Car Overturned To Save The Cow, Father And Son Died
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौरएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
गाय बचाने में पलटी कार, पिता-पुत्र की मौत
- सेंधवा में एबी रोड बायपास पर दर्दनाक हादसा, पत्नी और दामाद की हालत गंभीर
बेटे की काल सर्प दोष निवारण पूजा के लिए त्र्यंबकेश्वर (नासिक) जाने के लिए निकले इंदौर के एक परिवार की सेंधवा के आगे कार तेज रफ्तार में सड़क से नीचे उतरकर पलटी खा गई। कार में सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई, वहीं पत्नी व दामाद गंभीर घायल हुए हैं। उन्हें सेंधवा के निजी अस्पताल में भर्ती किया है। बताया जा रहा है कि एक गाय को बचाने में कार असंतुलित हो गई।
सेंधवा पुलिस के मुताबिक अन्नपूर्णा इलाके की च्वॉइस पैलेस कॉलोनी में रहने वाले हरीश ओस्तवाल (53) रविवार सुबह कार में बेटे अंकित ओस्तवाल (23) और पत्नी व दामाद के साथ त्र्यंबकेश्वर में होने वाली कालसर्प दोष पूजा करवाने निकले थे। दोपहर को ही सेंधवा बायपास पर कुछ दूर आगे उनकी कार सड़क से नीचे उतरकर पलटी खा गई।
हादसे में पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं पत्नी व दामाद गंभीर हैं। एक्सीडेंट की सूचना मिलने पर परिवार में शोक छा गया। परिवार में बड़ा बेटा पंकज है। अन्य रिश्तेदार सूचना मिलने पर सेंधवा पहुंचे। शव को पोस्टमॉर्टम के बाद सोमवार को इंदौर लाया गया। जब पिता-पुत्र की अंतिम यात्रा एक साथ निकली तो पूरा क्षेत्र गमगीन हो गया।
38 साल से अखबार बांट रहे थे हरीश : हरीश 38 वर्ष से लगातार अखबार वितरण कर रहे थे। इस दौरान कभी छुट्टी नहीं ली। कुछ साल पहले उनके पिता का निधन हुआ तो पहले सुबह 4 बजे उठकर अखबार वितरण कर अपनी जिम्मेदारी निभाई, फिर पिता का अंतिम संस्कार किया था।