- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- Indore Patna Train Seat Availability | Chhath Puja Special Trains From Madhya Pradesh Indore To Bihar Patna
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर38 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
कोरोना संक्रमण का असर अभी भी ट्रेनों में देखने को मिल रहा है। पिछले साल तक दिवाली पर खचाखच भरकर जाने वाली ट्रेनों में इस बार बहुत कम यात्रियों ने सफर किया, लेकिन छठ पर्व को देखते हुए इंदौर से बिहार को जाने वाली ट्रेन में जबरदस्त भीड़ है। ट्रेन में लंबी वेटिंग चल रही है। भीड़ को देखते हुए रेलवे बिहार की ओर जाने वाली ट्रेनों में कोच बढ़ाने की तैयारी में है।
पीआरओ जितेंद्र कुमार जयंत ने बताया कि दिवाली के समय ट्रेनाें में कम भीड़ देखने काे मिली। बिहार में छठ पूजा के कारण ट्रेनाें में भीड़ देखने काे मिल रही है। हावड़ा और पटना एक्सप्रेस में वेटिंग चल रही है। ऐसे में काेशिश है कि जिस ट्रेन में 24 काेच नहीं हैं, उसमें अतिरिक्त काेच लगाकर लाेगाें काे सीट उपलब्ध करवाएं। रेलवे कोविड के नियमों का पालन करते हुए ट्रेनों का संचालन कर रहा है। थर्मल स्क्रीनिंग, मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाया जा रहा है।
यह है शेड्यूल
- इंदौर-पटना एक्सप्रेस दोपहर 1.55 बजे इंदौर से रवाना होगी। यह अगले दिन शाम 5.05 बजे राजेंद्रनगर (पटना) पहुंचेगी।
- वापसी में ट्रेन सुबह 10.45 बजे पटना से रवाना होगी। ट्रेन अगले दिन दोपहर 3.20 बजे इंदौर आएगी।
- ट्रेन में एक 2 एसी, पांच 3 एसी, 11 स्लीपर और चार जनरल कोच रहेंगे।