Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
13 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
ट्रॉली के पेड़ से टकराने के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।
- कार्तिक माह में ओरछा जा रही थीं 50 से अधिक महिलाएं
ओरछा में रामराजा के दर्शन के लिए जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। वहीं, एक दर्जन से अधिक महिलाएं घायल हो गईं। इनमें 5 गंभीर घायलों को झांसी मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सूचना पर सेवारी के पास बने होमगार्ड सेंटर के जवान मौके पर पहुंचे। वहीं, थाना प्रभारी नरेंद्र त्रिपाठी पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने घायलों को ओरछा स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। यहां उपचार के बाद घायल मीना पति जयपाल यादव, सुनीता यादव, अनीता यादव, सुरक्षा यादव, अंशु यादव, चालक निपुल यादव को झांसी रैफर किया गया। सभी घायल बम्होरी कला के मोथी गांव के हैं। मोथी गांव के सरपंच जसरथ यादव ने बताया कि घायलों में एक 30 वर्षीय महिला मीना पति जयपाल यादव की इलाज के दौरान झांसी में मौत हो गई।
निवाड़ी यातायात प्रभारी शिवमंगल सिंह लोधी ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली से करीब 40 महिलाएं कार्तिक माह में नदी स्नान कर ठाकुर जी को ढूंढने के लिए ओरछा जा रही थीं। जामनी नदी के पास चौकी के ऊपर बने ब्रेकर से ट्रैक्टर सड़क से नीचे उतारते समय हादसा हुआ।