स्वास्थ्य विभाग ऐसे सभी ग्राहकों की खोजबीन कर रहा है जिन्होंने दिवाली पर इस जूलरी शॉप से खरीदारी की थी (प्रतीकात्मक तस्वीर)
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) प्रवीण जड़िया ने बताया कि आभूषणों की दुकान (Jewellery Shop) को संक्रमणमुक्त कराया जा रहा है. साथ ही यहां से पिछले दिनों खरीदारी करने वाले ग्राहकों की खोज की जा रही है. उन्होंने कहा कि अगर इन ग्राहकों में कोविड-19 (Covid-19) के लक्षण पाए गए, तो हम उनकी जांच कराएंगे
- News18Hindi
- Last Updated:
November 18, 2020, 6:58 PM IST
विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. कोविड-19 की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की गठित ‘स्क्रीनिंग’ टीम के प्रभारी अनिल डोंगरे ने बताया कि मंगलवार को शहर के एमजी रोड स्थित आभूषणों की एक दुकान के कुल 72 कर्मचारियों के सैंपल लिए गए थे. इनमें से 31 लोग एक प्राइवेट लैब की जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं.
इस बीच, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) प्रवीण जड़िया ने बताया कि आभूषणों की दुकान को संक्रमणमुक्त कराया जा रहा है. साथ ही यहां से पिछले दिनों खरीदारी करने वाले ग्राहकों की खोज की जा रही है. उन्होंने कहा कि अगर इन ग्राहकों में कोविड-19 के लक्षण पाए गए, तो हम उनकी जांच कराएंगे.
बता दें कि मध्य प्रदेश में इंदौर कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित जिला है. आधिकारिक जानकारी के मुताबिक करीब 35 लाख की आबादी वाले इस जिले में 24 मार्च से 17 नवंबर तक कोविड-19 के कुल 36,055 मरीज मिले हैं. इनमें से 719 मरीजों की मौत हो चुकी है.नए मरीजों के हालिया आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि इंदौर जिले में कोरोना वायरस संक्रमण फिर रफ्तार पकड़ रहा है. (भाषा से इनपुट)