Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
दमोह13 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
दमोह में सड़क दुर्घटना में हुए घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जिले के नोटा थाना अंतर्गत बम्होरी गांव में सड़क किनारे खड़ी ट्राॅली से तेज रफ्तार बाइक टकरा गई, जिससे बाइक चालक सहित पीछे बैठक युवक की मौत हो गई, वहीं अन्य युवक घायल हो गया। घायल को देर रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार सुबह दोनों शवों पीएम कराकर परिजन को सौंपे गए।
पुलिस के अनुसार माला निवासी धर्मेंद्र पिता कालू सिंह आदिवासी 29 व परमू पिता कोठारी आदिवासी 28 और सोनू रैकवार 25 मंगलवार रात करीब 9 बजे एक बाइक से माला से बम्होरी किसी काम से जा रहे थे, तभी बम्होरी गांव के पास सड़क किनारे खड़ी ट्रॉली से टकरा गए। हादसे में परमू और सोनू की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।