Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रतलाम5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
शहर के माैसम में अब फिर गर्मी आ चुकी है। रात का तापमान 17 डिग्री के आसपास आ चुका है। माैसम वैज्ञानिकाें के मुताबिक अब 19 नवंबर के पास दाेबारा तेज ठंडक हाेगी। मंगलवार काे शहर का अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 17.0 डिग्री दर्ज किया गया। साेमवार के मुकाबले अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री की बढ़त ताे न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री की कमी हाे गई। साेेमवार काे अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री रहा था। सुबह काे आर्द्रता 70 व शाम काे 54 प्रतिशत रही। इस सीजन में न्यूनतमत तापमान 12 डिग्री तक पहुंच चुका है। माैसम वैज्ञानिक डीपी दुबे ने बताया राजस्थान तरफ सर्कुलेशन बना है। इससे बादल छा रहे हैं। इसका असर देखने काे मिला है। तापमान में कमी रुक गई है। हालांकि, 19 नवंबर के बाद से फिर तापमान कम हाेने लग जाएगा। हवा का रुख उत्तरी हाेगा। वहां बर्फबारी भी है, इससे तेज ठंडक के आसार हैं।