ENG vs PAK: इंग्लैंड क्रिकेट टीम का पाकिस्तान दौरा स्थगित होना तय

ENG vs PAK: इंग्लैंड क्रिकेट टीम का पाकिस्तान दौरा स्थगित होना तय


इंग्लैंड टीम का पाकिस्तान दौरा अक्टूबर तक स्थगित होना तय है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जनवरी फरवरी में होने वाला यह दौरा अब अक्टूबर में हो सकता है, जिसके बाद भारत में टी20 विश्व कप होना है.

कराची. इंग्लैंड क्रिकेट टीम (England Cricket Team) का अगले साल की शुरुआत में एक छोटी टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तान का दौरा (England vs Pakistan) शीर्ष खिलाड़ियों की उपलब्धता और लागत से जुड़े मसलों के कारण अक्टूबर तक स्थगित होना तय है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जनवरी फरवरी में होने वाला यह दौरा अब अक्टूबर में हो सकता है, जिसके बाद भारत में टी20 विश्व कप होना है.

एक सूत्र ने कहा, ”अगले साल की शुरुआत में इंग्लैंड टीम को श्रीलंका और भारत में सीरीज खेलनी है. इसके अलावा कुछ टी20 विशेषज्ञ बिग बैश लीग में व्यस्त होंगे. इसके साथी ही लागत से जुड़े मसले भी हैं.”

अगले साल बिना रुके लगातार 12 महीने क्रिकेट खेलेगी टीम इंडिया, एक पल का भी नहीं मिलेगा आराम!

उन्होंने कहा, ”यह महज तीन मैचों की सीरीज होगी और शायद सारे मैच कराची में ही हों. इंग्लैंड टीम को चार्टर्ड विमान से लाना और दुबई में अभ्यास शिविर कराना इंग्लैंड बोर्ड के लिए काफी महंगा साबित होगा.”उन्होंने कहा कि दोनों बोर्ड ने मिलकर सीरीज अक्टूबर तक स्थगित करने का फैसला लिया ताकि भारत जाने से पहले इंग्लैंड टी20 टीम पाकिस्तान में खेल सके. इंग्लैंड ने आखिरी बार 2005 में पाकिस्तान में खेला था.





Source link