Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
मुरैना4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
ऑफिसर कॉलोनी की मुख्य सड़क पर कीचड़ बनी समस्या।
एसपी बंगले के पीछे स्थित ऑफिसर कॉलोनी की मेन सड़क पर दो दिन से कीचड़ पसरी हुई है। जिसके कारण यहां से निकलने वाले बाइक सवार गिरकर चोटिल हो रही हैं, वहीं आमजन का आवागमन प्रभावित है। यहां बता दें कि इस मार्ग से केशव कॉलोनी, पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के सैकड़ों लोगों का आवागमन रहता है, लेकिन सड़क की हालत खराब होने के कारण लोग परेशान हैं।
कॉलोनी में रहने वाले लोगों ने बताया कि दो माह पूर्व इस मार्ग पर नाला निर्माण कराया गया था। इसके बाद ठेकेदार द्वारा यहां सड़क पर पसरी मिट्टी नहीं हटवाई गई। उधर दो दिन पहले हुई बारिश से सड़क पर पसरी मिट्टी कीचड़ में तब्दील हो गई। चिकनी मिट्टी होने के कारण यहां से गुजरते समय बाइक सवारों का संतुलन बिगड़ जाता है और वे स्लिप होकर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने नगर निगम आयुक्त से इस समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
वहीं इस संबंध में अमरसत्य गुप्ता, आयुक्त नगर निगम का कहना है कि मैं कर्मचारियों को भेजकर वस्तु स्थिति की जानकारी ले रहा हूं। रिपोर्ट मिलते ही लोगों की समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।