टाटा सिएरा.
सिएरा (Sierra) ऑल-इलेक्ट्रिक सेगमेंट में टाटा (TATA) की सबसे बेहतरीन कार होगी. जो अपने समकक्ष सभी ईवी कारों (EV cars) को कड़ी टक्कर देंगी. इसलिए कंपनी सिएरा को विकसित करने के लिए कस्टमर (Customer) की सहूलियत के लिए कई अध्ययन कर रही है.
- News18Hindi
- Last Updated:
November 19, 2020, 12:06 PM IST
Gravitas जल्द होगी लॉन्च- टाटा पैसेंजर कार के मार्केटिंग हेड विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि कोविड-19 महामारी की वजह से ऑटो इंड्रस्टी को खासा नुकसान हुआ है. लेकिन टाटा जल्द ही Gravitas, HBX और Sierra EV कारों को लॉन्च करने की योजना बना रहा है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि Gravitas को कंपनी अगले साल की शुरुआत में लॉन्च करेंगी. वहीं अन्य कारों को भी जल्द लॉन्च किया जाएगा.
यह भी पढ़ें: MG ग्लॉस्टर की कीमत लॉन्चिंग के एक महीने बाद बढ़ी, यहां देखिए नई कीमत
टाटा सिएरा ईवी जल्द होगी लॉन्च- टाटा ने ऑटो एक्सपो 2020 में अपनी सिएरा ईवी को भी लॉन्च किया था. इसके बारे में बताते हुए विवेक श्रीवास्तव ने कहा कि सिएरा ऑल-इलेक्ट्रिक सेगमेंट में टाटा की सबसे बेहतरीन कार होगी. जो अपने समकक्ष सभी ईवी कारों को कड़ी टक्कर देंगी. इसलिए कंपनी सिएरा को विकसित करने के लिए कस्टमर की सहूलियत के लिए कई अध्ययन कर रही है.यह भी पढ़ें: 5 कारणों से टाटा नेक्सॉन ईवी बेस्ट मेड-इन-इंडिया इलेक्ट्रिक व्हीकल, जानें सबकुछ
कोरोना महामारी के बावजूद कारों की हुई अच्छी बिक्री- टाटा पैसेंजर कार के मार्केटिंग हेड विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि टाटा मोटर्स ने कोविड-19 के बावजूद पिछले साल की तुलना में इस साल कारों की अच्छी बिक्री की है. इसके लिए कस्टमर, डीलर और टाटा की कारों की विस्तृत रेंज को शुक्रिया अदा करना चाहिए. इसके साथ ही विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि टाटा जनवरी 2020 में देश की उन कंपनियों में शुमार हुई जिन्होंने बीएस6 के अनुरूप अपनी कारों में एक साथ बड़े पैमाने पर बदलाव किए.