राशिद खान ने आईपीएल के इस सीजन में शानदार प्रदर्शन किया था (फोटो क्रेडिट: राशिद खान इंस्टाग्राम)
अफगानिस्तान के स्टार गेंदबाज राशिद खान (rashid khan) ने अपनी एक सेल्फी शेयर करके फैंस से पूछा कि बताओ इसमें कितने राशिद हैं.
- News18Hindi
- Last Updated:
November 19, 2020, 7:14 AM IST
इस स्टार गेंदबाज ने फैंस से पूछते हुए कहा कि राशिद के दो आगे राशिद, राशिद के दो पीछे राशिद, बोलो कितने राशिद. उनकी इस पहेली पर फैंस ने जवाब देते हुए कहा कि कुल पांच राशिद है और एक राशिद को भारतीय क्रिकेटर बना दो.

वहीं एक फैन ने कहा कि कल्पना करो कि एक टीम में इतने सारे राशिद हो. तो दूसरे फैन ने कहा कि ऐसा होने पर 20 ओवर राशिद फेकेंगे और सामने वाली टीम का स्कोर ज्यादा से ज्यादा 80 रन होगा. वहीं एक फैन ने कहा कि चार राशिद की जरूरत नहीं है. एक ही करामाती खान सब पर भारी है.
आईपीएल के इस सीजन में राशिद खान के प्रदर्शन की बात करें तो सनराइजर्स हैदराबाद के लिए उन्होंने इस सीजन 16 मैचों में 344 रन देकर 20 विकेट लिए. हैदराबाद क्वालिफायर 2 में दिल्ली कैपिटल्स से हार गई थी.
यह भी पढ़ें :
IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक साथ मैदान पर नहीं उतरेंगे बुमराह और शमी! जानिए वजह
दिल्ली के खिलाफ क्वालिफायर 2 में दो वह सिर्फ एक विकेट ही ले पाए थे, मगर लीग स्टेज पर उन्होंने दिल्ली के बल्लेबाजों की जमकर खबर ली थी. 27 अक्टूबर को खेले गए मुकाबले में उन्होंने 7 रन देकर 3 विकेट लिए थे, जो इस सीजन का उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा.