वीवीएस लक्ष्मण ने कहा कि इस खिलाड़ी को टी20 वर्ल्ड कप के मद्देनजर चुना गया है.
मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) भारत के लिए टी20 खेल चुके हैं, लेकिन इस युवा तेज गेंदबाज को टेस्ट टीम के लिए चुना गया. एक अन्य नाम टी नटराजन (T Natarajan) का नाम भी चौंकाने वाला रहा.
- News18Hindi
- Last Updated:
November 19, 2020, 9:04 AM IST
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वीवीएस लक्ष्मण (VVS Laxman) एक-दो बातें अच्छी तरह जानते हैं. उनका मानना है कि नटराजन का नाम टी-20 के लिए ही नहीं चुना गया बल्कि टी-20 वर्ल्ड कप के मद्देनजर भी चुना गया है. उन्होंने स्पोर्ट्स स्टार पर कहा, ”टी20 वर्ल्ड कप अगले साल होना है. यदि आप भारतीय टीम को देखें तो टीम को ऐसे गेंदबाज की जरूरत है, जो डेथ ओवरों में बढ़िया गेंदबाजी कर सके. मोहम्मद शमी और नवदीप सैनी को डेथ ओवरों में गेंदबाजी करते देखना अच्छा है, लेकिन नटराजन को बाएं हाथ का होने की वजह से मौका दिया गया है.”
IND vs AUS: हरभजन सिंह बोले, विराट कोहली की गैरमौजूदगी में केएल राहुल के लिए खुलेंगे दरवाजे
हाल ही में समाप्त हुए इंडियन प्रीमियर लीग में टी नटराजन ने विराट कोहली और एबी डिविलियर्स को तीन बार आउट किया. वह अच्छे यॉर्कर और बाउंसर डालते हैं. उनके पास और भी हथियार हैं. नटराजन तमिलनाडु प्रीमियर लीग में यॉर्कर के लिए ही जाने जाते हैं.16 साल में पहली बार पाकिस्तान दौरे पर जाएगी इंग्लैंड की टीम, खेलेगी दो टी20 मैच
लक्ष्मण ने कहा, ”मैं इतना ही कहना चाहूंगा कि उनके पास विविधता है, जिसका इस्तेमाल उन्होंने आईपीएल में नहीं किया. उनके पास बाउंसर हैं, स्लोअर गेंद है, ऑफ कटर है. वह नई गेंद से विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं.” उन्होंने कहा, ”मूल रूप से नटराजन में यॉर्कर का आत्मविश्वास है. उन्होंने आईपीएल में नियमित यॉर्कर डाले हैं. आरसीबी के विराट कोहली और एबी डिविलियर्स को कई बार आउट किया है.”