Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल16 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
विदिशा में एक बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म किया गया, फिर उनके प्राइवेट पार्ट्स को नुकसान पहुंचाया गया।
- विदिशा के ग्यारसपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बुजुर्ग महिला तड़के खेत गई थी
- जब चाय के समय नहीं लौटी तो घर वाले खेत पहुंचे, जहां क्षत-विक्षत शव मिला
विदिशा जिले के एक गांव में 70 साल की बुजुर्ग महिला के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। यहां पर दुष्कर्म के बाद महिला के प्राइवेट पार्ट को नुकसान पहुंचाया गया। महिला के मुंह में मिट्टी भर दी गई थी। बुजुर्ग महिला का शव उसके ही खेत में मिला है। महिला निर्वस्त्र थी।
बुजुर्ग महिला के बेटे ने बताया कि रात को हमेशा की तरह उनकी सास खेत पर सब्जियों की देखभाल के लिए गई थी, वहीं रात को आराम कर रही थीं। सुबह जब वह घर नहीं लौटीं तो हमने खेत पर जाकर देखा, जहां उसकी मां का शव क्षत-विक्षत पड़ा हुआ था। सूचना के बाद ग्यारसपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, कुछ देर बाद एएसपी संजय साहू सहित एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।
ग्यारसपुर टीआई सुनील शाक्य ने बताया कि पहली नजर में लग रहा है कि 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है। महिला के मुंह में मिट्टी भरी हुई थी। बुजुर्ग महिला और उसके बेटे ने खेत बंटाई पर लिया था, जहां उन्होंने सब्जियां लगाई हुई हैं। बुजुर्ग महिला सब्जियों की देखरेख के लिए रात में खेत पर बनी झोपड़ी में रुक जाती थी।
हैवानियत की सारी हदें पार
आरोपियों ने बुजुर्ग महिला से हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। एक डंडे से बुजुर्ग महिला के प्राइवेट पार्ट को क्षति पहुंचाई। चिल्ला ना सके इसलिए उसके मुंह में मिट्टी भर दी गई। घटना के बाद से गांव के लोग गुस्से में हैं। मौके पर बुजुर्ग महिला के परिजनों के साथ बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं। पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।