सीएम हाउस में देर शाम बैठक: मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर शिवराज, सिधिंया के साथ प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा करेंगे मंथन

सीएम हाउस में देर शाम बैठक: मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर शिवराज, सिधिंया के साथ प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा करेंगे मंथन


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Jyotiraditya Scindia | Shivraj Singh Chouhan Cabinet Expansion Meeting Today Update; Madhya Pradesh BJP President VD Sharma

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सीएम हाउस में देर शाम होने वाली बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, सांसद ज्याेतिरादित्य सिंधिया के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा रहेंगे मौजूद। इस दौरान मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर मंथन हो सकता है।

  • प्रदेश की नई कार्यकारिणी की घोषणा जल्द होगी
  • टीम में 10 उपाध्यक्ष तथा 10 प्रदेश मंत्री होंगे

सीएम हाउस में देर शाम एक महत्पूर्ण बैठक आयोजित की गई । जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, सांसद ज्याेतिरादित्य सिंधिया और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा मौजूद रहेंगे। इस बैठक में मंत्रिमंडल विस्तार और भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी को लेकर चर्चा हो सकती है। हालांकि मुख्यमंत्री कह चुके है कि मंत्रिमंडल विस्तार की कोई जल्दबाजी नहीं है। लेकिन प्रदेश अध्यक्ष शर्मा जल्दी से जल्दी अपनी नई टीम घोषित करना चाहते हैं। पार्टी सूत्रों का कहना है कि प्रदेश अध्यक्ष की टीम में 10 उपाध्यक्ष और 10 प्रदेश मंत्रियों को जगह मिलेगी। सिंधिया दोपहर 3 बजे भोपाल पहुंचेंगे। वे शाम चार बजे भाजपा कार्यालय जाएंगे। इसके बाद शाम 7 बजे सीएम हाउस पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री भी देर शाम गोंदिया से भोपाल लौट आएंगे।

उपचुनाव के बाद भाजपा अब निकाय चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। राज्य निर्वाचन आयोग की तैयारियों के मुताबिक निकाय चुनाव दिसंबर के अंतिम सप्ताह या जनवरी के पहले हो जाएंगे। यही वजह है कि पार्टी का निकाय चुनाव से पहले मंत्रिमंडल विस्तार के साथ निगम-मंडलों में नियुक्ति की प्रक्रिया को पूरा करने पर फोकस है। उपचुनाव में शिवराज कैबिनेट के तीन मंत्रियों के हारने के बाद 4 पद खाली हैं। इन पदों पर सिधिंया समर्थकों को जगह मिलेगी या नहीं? इस पर सीएम हाउस में होनी वाली बैठक में निर्णय हो सकता है। हालांकि कहा जा रहा है कि हारे हुए मंत्री इमरती देवी, गिर्राज दंडोतिया और एंदल सिंह कंषाना को निगम मंडल में नियुक्ति देने को लेकर सिंधिया ने शिवराज सिंह को सहमत कर लिया है। यदि ऐसा होता है तो मंत्रिमंडल के खाली 4 पदों पर भाजपा के वरिष्ठ विधायकों को मौका मिल सकता है।

पांच साल से नहीं बनी नई टीम

भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी में बदलाव पांच साल से नहीं हुआ है। सांसद नंदकुमार सिंह चोहान के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने नई टीम बनाई थी, लेकिन इसके बाद से अभी तक प्रदेश कार्यकारिणी का पुनर्गठन नहीं हो पाया है। चौहान के बाद सांसद राकेश सिंह को प्रदेश संगठन की कमान मिली थी, लेकिन वे भी अपनी टीम नहीं बना पाए थे। सिंह के बाद इसी साल फरवरी में सांसद वीडी शर्मा प्रदेश अध्यक्ष बने, लेकिन वे भी अभी तक कार्यकारिणी घाेषित नहीं कर पाए। हालांकि उपचुनाव के बीच शर्मा ने अपनी टीम में पांच महामंत्री भगवान दास सबनानी,रणवीर सिंह रावत, हरिश्ंकर खटीक,शरतेंद्रु तिवारी, कविता पाटीदार को शामिल कर लिया, लेकिन शेष कार्यकारिणाी घोषित होने का अभी भी बना हुआ है।



Source link