Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ग्वालियर13 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
दीनदयाल नगर का वह चौराहा जहां कोचिंग सेंटर के संचालक ने पोस्टर चिपकाए
दीनदयाल नगर क्षेत्र में महाराजा कॉम्पलेक्स के पास चौराहा एवं डिवाइडर पर प्रतिभा एकेडमी के संचालक द्वारा बिना अनुमति के बड़ी संख्या में अपने पोस्टर चिपकाए थे। जिससे चौराहे की सुंदरता बिगड़ी और नगर निगम ग्वालियर द्वारा एकेडमी के संचालक पर 20000 का जुर्माना लगाया गया है।
ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के उपायुक्त ए पी एस भदौरिया द्वारा सुबह के समय सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया जा रहा था तभी दीनदयाल नगर क्षेत्र में महाराजा कॉम्प्लेक्स के पास रोटरी एवं डिवाइडर पर प्रतिभा एकेडमी के पोस्टर बड़ी संख्या में चिपके हुए पाए गए। जिसको उन्होंने तत्काल स्वयं खड़े होकर हटवाया तथा संबंधित एकेडमी संचालक पर 20000 का जुर्माना लगाया गया है।