Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भिंडएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
चंबल नदी में धंसकी पाेकलन मशीन।
- जैतपुर घाट पर बनाए जा रहे पुल के लिए रास्ता बना रही थी पोकलेन
मध्यप्रदेश उत्तरप्रदेश की सीमा को जोड़ने के लिए चंबल नदी के अटेर जैतपुर घाट पर बनाए जा रहे वृहद पुल के लिए अस्थाई रास्ता बनाते समय पोकलेन नदी में धंसक गई। हालांकि ऑपरेटर ने मशीन के नदी धंसकने मंशा भांप कैबिन से कूदकर अपनी जान बचा ली। यह घटना बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे उत्तरप्रदेश की सीमा जैतपुर घाट की है। शाम करीब चार बजे तक मशीन की चेन वाले पहिए नदी में धंस चुके थे।
यहां बता दें कि अटेर से जैतपुर घाट पर वृहद पुल का निर्माण पटना की नारायण दास कन्स्ट्रक्शन कंपनी कर रही है। 85 करोड़ रुपए की लागत से 960 मीटर लंबा पुल बनाया जा रहा है। इस पुल के लिए 16 पिलर बनकर तैयार हो चुके हैं। अब दो पिलर और बनाया जाना है, जिसमें एक मध्यप्रदेश की सीमा में अटेर की ओर दूसरा उत्तरप्रदेश की सीमा में जैतपुर घाट पर बनना है।
बुधवार को यूपी सीमा में पिलर बनाए जाने के लिए जैतपुर घाट पर कंपनी के लोग रेत, मिट्टी डालकर नदी पर अस्थाई रास्ता बना रहे थे। डंपर से नदी में रेत डाली जा रही थी। जबकि पोकलेन से ऑपरेटर उसे फैला रहा था। तभी अचानक मशीन नदी में धंसकना शुरू हुई। यह भांपकर ऑपरेटर कैबिन से बाहर कूद गया। वहीं देखते ही देखते मशीन करीब चार फीट नदी में धंसक गई।