छठ पर्व: अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य देकर छठव्रतियों ने की कामना

छठ पर्व: अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य देकर छठव्रतियों ने की कामना


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियर2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

शहर के कटोरा ताल पर छठ पर्व मानती महिलाएं

  • शनिवार सुबह उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देकर पूरा होगा पर्व

पूर्वांचल के लोगों द्वारा मनाया जाने वाला आस्था का महापर्व छठ में शुक्रवार शाम छठव्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर मांगी कामना। अब शनिवार सुबह उदय होते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ पूजा का समापन किया जाएगा। शहर के कटोराताल रोड पर सामूहिक रूप से छठ पूजा की गई। सूर्य की पूजा अर्चना के साथ व्रतियों ने कोरोना से जल्द निजात की भी कामना की है।

ग्वालियर में लगभग 10 से अधिक स्थानों पर अस्थाई घाटों बनाये गए थे जहां पर छठ महापर्व मनाया गया। कटोराताल, बिरलानगर और दीनदयाल नगर, सहित अन्य स्थानों पर बड़े आयोजन किये गए थे। कटोराताल अस्थाई कुंड में खड़े होकर छठव्रतियों ने जलावर्तन किया। कटोराताल पर छठ पर्व पूजन के लिए दोपहर से ही छठव्रतियों और उनके परिवार का आना शुरू हो गया था। कार्यक्रम के दौरान ग्वालियर पूर्व के विधायक सतीश सिकरवार भी वहां पहुंचे और कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की कमी आने पर उनको कॉल करने के लिए कहा।तिरहुत जनकल्याण परिषद के महासचिव बच्चन बिहारी ने बताया कि शनिवार को उदय होते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय छठ पर्व का समापन हो जाएगा।

नहीं हुआ कोविड गाइड लाइन का पालन

शहर में कहीं भी छठ पर्व के मौके पर कोविड गाइड लाइन का पालन होता नहीं दिखा है। कटोराताल पर न तो कोई मास्क पहले था न ही सोशल डिस्टेंस का पालन किया जा रहा था।



Source link