फिर डराने लगा Corona, अब MP के पांच जिलों में कल से रात को कर्फ्यू

फिर डराने लगा Corona, अब MP के पांच जिलों में कल से रात को कर्फ्यू


मध्य प्रदेश के पांच जिलों में गुजरात की तर्ज पर रात्रिकालीन कर्फ्यू लगाने की घोषणा की गई.

रात्रिकालीन कर्फ्यू राज्य के इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, विदिशा और रतलाम जिलों में लगाई गई है. जो लोग आवश्यक सेवाओं के लिए सर्विस करते हैं या फैक्टरियों में काम करते हैं उन्हें इस कर्फ्यू से छूट मिलेगी.


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    November 20, 2020, 8:54 PM IST

भोपाल. मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए शिवराज सरकार ने नाइट कर्फ्यू लगाने की घोषणा की है. 21 नवंबर यानी कल रात से यह नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया जाएगा. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि 21 नवंबर से अगले आदेश तक हर रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू लगा रहेगा. यह कर्फ्यू राज्य के इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, विदिशा और रतलाम जिलों में लगाई गई है. जो लोग आवश्यक सेवाओं के लिए सर्विस करते हैं या फैक्टरियों में काम करते हैं उन्हें इस कर्फ्यू से छूट मिलेगी.

लॉकडाउन पर भी किया गया था विचार

रात्रिकालीन कर्फ्यू के फैसले से पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों से चर्चा की. अधिक संक्रमित शहरों में लॉकडाउन के बारे में चर्चा की गई. इस बारे में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि फिलहाल लॉकडाउन नहीं लग रहा, लेकिन आखिरी फैसला सीएम के साथ बैठक के बाद किया जाएगा. कोरोना से बचाव के लिए आज नई गाइडलाइन जारी हो सकती है. इसमें बाजार खोलने-बंद करने का नया समय तय किया जा सकता है.

कांग्रेस ने कहा, इस स्थिति के लिए बीजेपी जिम्मेवार

आपको बता दें कि राजधानी भोपाल और इंदौर में कोरोना के फिर तेजी से पैर पसारने के बाद लॉकडाउन की अटकलें लगने लगी थी. अनुमान किया जा रहा था कि कोरोना से बचाव के लिए नई गाइडलाइन जारी हो सकती है. कांग्रेस ने इन हालात के लिए बीजेपी सरकार को दोषी ठहराया है. कांग्रेस ने कहा सरकार कोरोना रोकने में पहले दिन से असफल साबित हुई है. अब सरकार लॉकडाउन लगाने पर विचार कर रही है, लेकिन लॉकडाउन से कोई फायदा नहीं है.





Source link