Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
जेपी का फीवर क्लीनिक
जेपी अस्पताल में 3-4 दिन से मरीजों को बिना आरटीपीसीआर जांच के लौटाया जा रहा है। जबकि, कोई वीआईपी पहुंचता है तो कोविड वार्ड में टीम से आटीपीसीआर सैंपल कराया जाता है। यहां रोज 250 लोग जांच कराने पहुंच रहे हैं, लेकिन सिर्फ 40-50 लोगों की ही आरटीपीसीआर जांच हो रही है। सूत्रों की मानें तो कम्प्यूटर ऑपरेटर की कमी के कारण यह हालात बने हैं। आरटीपीसीआर सैंपल लेने और संबंधित की जानकारी पोर्टल पर ऑपरेटर को दर्ज करनी होती है।
अब दोगुने से ज्यादा मरीजों की संख्या
फीवर क्लीनिक में दिवाली से पहले तक रोज 80 से 100 लोग ही कोरोना जांच कराने पहुंच रहे थे। लेकिन, दीवाली के बाद से यहां एक दिन में करीब 250 लोग जांच कराने पहुंच रहे हैं।
ऑपरेटर की कमी की जानकारी नहीं
ऐसे मरीज जिन्हें लक्षण हैं और रैपिड में निगेटिव रिपोर्ट है तो उसकी आरटीपीसीआर जांच कराई जाती है। ऑपरेटर की कमी की जानकारी नहीं है। -डॉ. राकेश श्रीवास्तव, सिविल सर्जन, जेपी अस्पताल