Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
24 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
ग्वालियर के महलगांव में जमीन से अतिक्रमण हटाता अमला
ग्वालियर। एंटी माफिया एक्शन में भू माफियाओं से शासकीय जमीन खाली कराना था, लेकिन जिला प्रशासन अब निजी जमीन को भी इसी अभियान में खाली करा रहा है। शनिवार सुबह ग्वालियर के सिटी सेंटर में महलगांव में 20 साल से एक कारोबारी की बंधक जमीन से कब्जाधारी को खदेड़ा गया है। कब्जाधारी ने हंगामा किया तो उसे थाना पहुंचाया गया है।
शहर के महलगांव में एक बीघा जमीन थी जिस पर कई सालों से जंडेल सिंह व उसके भाई रामसहाय का कब्जा था। यह जमीन शहर के किसी बड़े कारोबारी की है। झांसी रोड एसडीएम अनिल बनवारिया ने बताया कि महलगांव मंदिर के पास स्थित एक बीघा जमीन पर इलाके में भूमाफिया ने रसूख के चलते वर्षों के कब्जा कर रखा था। इसकी शिकायत निजी संपत्ति स्वामी ने प्रशासनिक अधिकारियों से की थी बीते दिनों मौके जांच करने पर इस भूमि को निजी भूमि पाए जाने के बाद शनिवार सुबह प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और भू माफिया द्वारा जमीन पर अवैध कब्जा कर बनाए गए अतिक्रमण को हटाकर जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराने के बाद संबंधित स्वामी को सौंप दी गई है।