कोरोना संकट: शादियों में सिरदर्द बनेगा रात का कर्फ्यू, बाजारों में भीड़, पहले समझाया फिर किया चालान

कोरोना संकट: शादियों में सिरदर्द बनेगा रात का कर्फ्यू, बाजारों में भीड़, पहले समझाया फिर किया चालान


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • Nocturnal Curfew Will Be A Headache At Weddings, Crowds In Markets, First Explained And Then Invoiced

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियर41 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बाड़ा के बाजार में सहालग की भीड़, नहीं हो रहा कोविड गाइड लाइन का पालन

  • 8 महीने में कोविड नियम तोड़ने वालों पर जुर्माना कर वसूले 47.16 लाख रूपए

ग्वालियर। शासन का रात को कर्फ्यू का नियम शादी और गार्डन वालों के लिए सिरदर्द बन गया है। रात को बारात निकालने गार्डन में कार्यक्रम तक सब प्रभावित हो गया है। कल आदेश आने के बाद शनिवार को सुबह से ही जिला प्रशासन और पुलिस अलर्ट रही है। सहालग के चलते बाजारों में भीड़ रही है। अफसरों ने बाजारों में पहुंचकर पहले लोगों को समझाया है जो नहीं माना है उस पर चालान की कार्रवाई की है। शाम तक एक काफी चालान किए जा चुके हैं।

एक बार फिर कोरोना संकट बनकर खड़ा हो गया है। उपचुनाव और दीपावली गुजरने के बाद शासन और प्रशासन को फिर से कोरोना दिखने लगा है। शुक्रवार को शासन से आए आदेश में रात का कर्फ्यू लगा दिया गया है। यह आदेश आने के बाद से शहर में गफलत की स्थिति बन गई है। बाजारों में सहालग की भीड़ है। बाजारों में शनिवार सुबह से ही जिला प्रशासन के अफसर घूम रहे हैं। बाजारों में बिना मास्क निकलने वालों को पहले समझाइश दी है फिर चालान की कार्रवाई की है। पहले ही दिन शाम तक बाजारों में व्यापारियां और ग्राहकों के ताबड़तोड़ चालान किए हैं।

2 महीने में हुए ही नहीं चालान

कोविड गाइड लाइन का पालन नहीं करने वालों पर रेडक्रॉस की रसीद काटकर चालान किए जाते हैं। मार्च से लेकर नवंबर में अभी तक कुल् चालान 36674 चालान किए हैं जिसमें 47.16 लाख रूपए जुर्माना वसूला था। पर हैरत की बात यह है कि अकेले 33942 चालान मार्च से 28 सितंबर के बीच हुए थे। इसके बाद अगले दो महीने में सिर्फ 2732 चालान हुए हैं। दो महीने में चुनाव और दीपावली के चलते चालान ही नहीं किए गए हैं।

रात के कर्फ्यू में किसी को भी नियम तोडऩे की इजाजत नहीं है। सरकार की गाइड लाइन के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

अमित सांघी, एसपी



Source link