सौरव गांगुली ने सिराज को किया सलाम, जानिए वजह (Sourav Ganguly Instagram)
मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) के पिता मोहम्मद गाउस का शुक्रवार को निधन हो गया वो लंबे समय से फेफड़ों की बीमारी से जूझ रहे थे.
- News18Hindi
- Last Updated:
November 21, 2020, 3:43 PM IST
गांगुली ने किया सिराज को सलाम
मोहम्मद सिराज के पिता के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए गांगुली ने ट्वीट किया, ‘सिराज को इस क्षति का सामना करने का साहस मिले. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उनकी कामयाबी के लिए मेरी दुआ उनके साथ है. शानदार व्यक्तित्व.’ बता दें मोहम्मद सिराज अपने पिता के अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं हो पाए क्योंकि वो टीम इंडिया के साथ ऑस्ट्रेलिया में क्वारंटीन में है. अपने पिता की मौत पर सिराज ने कहा कि वो अपने पिता का सपना साकार करेंगे.
May Mohammed siraj have a lot of strength to overcome this loss..lots of good wishes for his success in this trip.. tremendous character @bcci
— Sourav Ganguly (@SGanguly99) November 21, 2020
सिराज बोले, ‘मेरे पिता का हमेशा से सपना था कि मैं देश का नाम रोशन करूं और वो मैं जरूर करूंगा. मैंने अपनी जिंदगी के सबसे बड़े समर्थक को खो दिया है, ये बेहद ही दुखद पल है. मुझे देश के लिए खेलते देखना उनका सपना था. मैं खुश हूं मैं उन्हें समझ सका और उन्हें खुश कर सका.’ बता दें सिराज के पिता एक ऑटो चालक थे लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपने बेटे को किसी तरह की कमी महसूस नहीं होने दी. सिराज ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके पिता हमेशा ही उन्हें क्रिकेट के लिए सपोर्ट करते थे और उन्हें अच्छे से अच्छे जूते लाकर देते थे ताकि वो अच्छी गेंदबाजी कर सकें.
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज को महज 26 साल की उम्र में हुआ कैंसर, करियर और जिंदगी दांव पर
भविष्य में सौरव गांगुली की राह पर चल सकते हैं शाहिद अफरीदी, कह दी ये बड़ी बात
सिराज ने हैदराबाद की गलियों से टीम इंडिया तक का जो सफर तय किया है उसमें उनके पिता मोहम्मद गाउस का बड़ा हाथ है. बता दें सिराज 2016-17 रणजी सीजन में 41 विकेट झटक इंडियन प्रीमियर लीग में 2.6 करोड़ की बड़ी कीमत पर बिके थे. सिराज ने साल 2017 में ही भारत के लिए टी20 डेब्यू किया और 2019 में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे डेब्यू भी किया. अब वो ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं और उम्मीद है कि उन्हें टीम इंडिया मौका देगी.