पेट्रोल के दाम ने स्पीड पकड़ी: भोपाल में दो दिन में पेट्रोल के दाम 32 पैसे और डीजल के रेट 45 पैसे बढ़े

पेट्रोल के दाम ने स्पीड पकड़ी: भोपाल में दो दिन में पेट्रोल के दाम 32 पैसे और डीजल के रेट 45 पैसे बढ़े


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Petrol Diesel Price In Bhopal | Check Latest Diesel Rates In Madhya Pradesh Capital

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल24 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भोपाल में एक बार फिर पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने लगे हैं।

  • 4 अक्टूबर को सबसे ज्यादा 89.83 और 79.53 रुपए थे
  • भोपाल जिले में पेट्रोल से ज्यादा डीजल की खपत होती है

लॉकडाउन खुलने और चुनाव के बाद अब एक बार फिर पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने लगे हैं। इसके पीछे कच्चे तेल के दामों में बढ़ोतरी बताई जा रही है। दो दिन में पेट्रोल के दाम 32 पैसे बढ़कर 89.08 रुपए और डीजल 45 पैसे बढ़कर 78.49 रुपए प्रतिलीटर पर पहुंच गया है। इससे पहले 4 अक्टूबर को पेट्रोल 89.83 रुपए और डीजल 79.53 रुपए था।

यह इस साल का सबसे ज्यादा दाम था। करीब डेढ़ महीने बाद हर दिन में हर दिन में पेट्रोल 16 पैसे और डीजल साढ़े 22 रुपए बढ़ गए। एक जानकारी के अनुसार भोपाल जिले में प्रतिदिन 12 लाख डीजल और करीब साढ़े 9 लाख लीटर पेट्रोल की खपत है।

दिल्ली से 8 रुपए से ज्यादा मंहगा

देश की राजधानी की तुलना में भोपाल में पेट्रोल और डीजल के दामों में 8 रुपए से अधिक का अंतर है। अभी दिल्ली में पेट्रोल 81.23 रुपए और डीजल 70.68 रुपए प्रतिलीटर है। भोपाल में पेट्रोल 89.08 और डीजल 78.49 रुपए प्रतिलीटर है। पेट्रोल के दामों में वृद्धि का कारण कच्चे तेल के दामों में बढ़ोतरी बताई जा रही है।

हर दिन बढ़ोतरी के कारण लगातार बढ़ते रहते हैं दाम

पेट्रोल पंप ऑनर्स एसोसिएशन के प्रेसीडेंट अजय सिंह ने बताया कि बीते दो दिन से पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी हो रही है। दो दिन में पेट्रोल से ज्यादा रफ्तार से डीजल के दाम में बढ़ोतरी हुई है। लॉकडाउन खुलने के कारण लगातार पेट्रोल की मांग विश्व में बढ़ रही है, इसलिए इसका असर कच्चे तेल के दामों पर पढ़ रहा है। अगर इसी तरह यह बढ़ते रहे कि भोपाल में यह अपने रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच सकता है।



Source link