ब्रैड हॉग ने की रोहित शर्मा की बेइज्जती, जाफर ने MEMES शेयर कर लिए मजे

ब्रैड हॉग ने की रोहित शर्मा की बेइज्जती, जाफर ने MEMES शेयर कर लिए मजे


नई दिल्ली: भारतीय टीम इस वक्त ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है. कोरोना महामारी के बाद यह पहला मौका है जब टीम इंटरनेशनल सीरीज खेलने मैदान पर उतरेगी. इस सीरीज को लेकर हर खिलाड़ी प्रैक्टिस सत्र में जमकर मेहनत कर रहा है. बीसीसीआई खिलाड़ियों के अभ्यास सत्र का वीडियो भी ट्विटर पर शेयर करती रहती है.

जहां एक ओर ऑस्ट्रेलिया में प्लेयर्स अभ्यास कर रहे है वहीं कुछ खिलाड़ी जो सिर्फ टेस्ट टीम का हिस्सा है वह भारत में अपने आप को तैयार कर रहे है. टीम के स्टार बल्लेबाज चोट से उभर गए है और स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग के लिए एनसीए में हैं. रोहित ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के कोई कमी छोड़ना नहीं चाहते.

हालांकि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व चाइनामैन गेंदबाज ब्रैड हॉग (Brad Hogg) ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की सरेआम बेइज्जती कर दी है या यूं कहे कि एक तरह से रोहित शर्मा के जख्मों पर नमक ही छिड़क दिया है.

 

ऑस्ट्रेलिया के साथ टीम इंडिया को 4 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है और नियमित कप्तान विराट कोहली महज 1 टेस्ट खेलकर पैटरनिटी लीव पर वापस भारत लौट आएंगे. इसी बीच लगातार ये मांग उठ रही है कि विराट कोहली की गैरमौजूदगी में रोहित शर्मा को टेस्ट कप्तानी सौंपी जाए लेकिन इसे लेकर ब्रैड हॉग ने रोहित शर्मा की बेइज्जती कर दी है.

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिनर ब्रैड हॉग (Brad Hogg) से एक फैन ने ट्विटर पर पूछा कि अजिंक्य रहाणे को आखिरी 3 टेस्ट में कप्तान बनाने पर आपके क्या विचार हैं? इस पर हॉग ने जवाब दिया, ‘रहाणे एक शानदार जॉब पूरी करेंगे. दूसरा एकलौता विकल्प रोहित शर्मा हैं लेकिन उनका विदेशी सरजमीं पर रिकॉर्ड प्लेइंग इलेवन में भी उनकी जगह पक्की नहीं करता.’

 

हॉग (Brad Hogg) के इस ट्वीट पर भारत के पूर्व बल्लेबाज वसीम जाफर (Wasim Jaffer) ने मजे लेते हुए हेरा फेरी मूवी पर बना एक मीम शेयर किया. यह पहला मौका नहीं है, जब वसीफ जाफर इस तरह के मीम्स के सहारे रिएक्शन देते हुए दिखाई दिए हो. जाफर ने हाल में ही किंग्स इलेवन पंजाब के एक ट्वीट का भी जवाब मीम्स को शेयर करके दिया था.

आपको बता दें कि भारतीय टीम को 27 नवंबर के शुरू हो रहे इस हाई प्रोफाइल ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर तीन वनडे, तीन टी20 और चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है. रोहित शर्मा को पहले इस दौरे के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया था, लेकिन आईपीएल में खुद को फिट घोषित करने के बाद हिटमैन को टेस्ट टीम में जगह दी गई है. हालांकि रोहित वाइट बॉल क्रिकेट के लिए इस सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं और फिलहाल एनसीए में अपनी फिटनेस को लेकर काम कर रहें हैं.





Source link