मुहिम पर भड़के कांग्रेसी: एंटी माफिया अभियान के नाम पर टारगेट करने पर कांग्रेस में गुस्सा, दिया धरना

मुहिम पर भड़के कांग्रेसी: एंटी माफिया अभियान के नाम पर टारगेट करने पर कांग्रेस में गुस्सा, दिया धरना


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियर6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

धरने को कांग्रेस नेता अशोक सिंंह ने संबोधित किया।

तीन दिन पहले कांग्रेस नेता अशोक सिंह से जुड़े बालाजी गार्डन को भेदभाव पूर्ण कार्रवाई बताते हुए शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूलबाग पर धरना प्रदर्शन किया। दोपहर 2 घंटे चले प्रदर्शन में कांग्रेस नेता अशोक सिंह ने कहा कि एंटी माफिया मुहिम के नाम पर प्रशासन कांग्रेस को टारगेट कर रहा है। जिसके इशारे पर कार्रवाई की जा रही है, उसकी ईंट से ईंट बजा देंगे। साथ ही, पुतला दहल पर तीन जगह मामला दर्ज करने पर नाराजगी जताई है।

फूलबाग पर दिए गए धरना प्रदर्शन में कांग्रेस जिला अध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा, नवनिर्वाचित विधायक डबरा सुरेश राजे, विधायक ग्वालियर पूर्व सतीश सिकरवार के अलावा अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी उपस्थित रहे।

तीन थानों में मामले दर्ज

कांग्रेसी नेता अशोक सिंह के रिश्तेदारों के मैरिज गार्डन पर बुलडोजर चलने के बाद शहर जिला कांग्रेस ने शुक्रवार को शहर में 12 स्थानों पर राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया के पुतले जलाए थे। इस पर पुलिस ने थाटीपुर थाना में थाना प्रभारी आरवीएस विमल की शिकायत कांग्रेसी चतुर्भुज धनेलिया, प्रेम सिंह, रामसेवक, संतोष शर्मा सहित 70 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसके साथ ही माधवगंज थाना पुलिस ने उप निरीक्षक गंभीर सिंह यादव की शिकायत पर कैलाश चावला, आनंद शर्मा, भैया लाल, धीरज ढींगरा व अन्य दो दर्जन के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

ग्वालियर थाना पुलिस ने उप निरीक्षक जीतेन्द्र सिंह तोमर की शिकायत पर विनोद यादव, मुनेन्द्र भदौरिया, जितेन्द्र व तीन दर्जन अन्य के खिलाफ कोविड नियमों का पालन नहीं करने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।



Source link