रोहित शर्मा ने दिया आकाश चोपड़ा को जवाब (साभार-रोहित शर्मा, आकाश चोपड़ा इंस्टाग्राम)
रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की खूबी बताई और खुलासा किया कि आखिर क्यों ये टीम 5 बार आईपीएल जीत चुकी है
- News18Hindi
- Last Updated:
November 21, 2020, 10:46 PM IST
रोहित शर्मा ने कहा-मुंबई इंडियंस की टीम करती है बहुत मेहनत
रोहित शर्मा ने आउटलुक से बातचीत करते हुए कहा कि ऐसा कोई कारण ही नहीं है कि वो किसी और टीम का कप्तान बनकर आईपीएल जीतने के बारे में सोचें. रोहित शर्मा ने कहा कि मुंबई इंडियंस इसलिए कामयाब होती है क्योंकि वो हर सीजन में अच्छी योजना के साथ मैदान पर उतरती है. रोहित शर्मा ने कहा, ‘ मुझे किसी और टीम का कप्तान बनकर आईपीएल जीतने के बारे में सोचना ही क्यों है? एक रास्ता है जिसपर मुंबई इंडियंस चलना चाहती है और एक कप्तान के तौर पर मैं उसका पालन करता हूं.’ रोहित शर्मा ने बताया कि मुंबई इंडियंस अपने हर खिलाड़ी और पूरी टीम पर बहुत भरोसा करती है. वो खिलाड़ियों को टीम से बाहर करने पर विश्वास नहीं करती. रोहित शर्मा ने कहा कि पिछले चार सालों में मुंबई इंडियंस ने अपनी कोर टीम बनाई है. कायरन पोलार्ड तो टीम के साथ 2010 से जुड़े हुए हैं.
पिता की मौत से गम में डूबे मोहम्मद सिराज को किया सौरव गांगुली ने सलाम, कह दी ये बड़ी बात रोहित शर्मा का खुलासा- टीम इंडिया में जगह नहीं मिलने पर टूट गए थे सूर्यकुमार यादव, कही ये बात
रोहित शर्मा ने कहा, ‘क्या मुंबई इंडियंस रातों-रात अच्छी हो गई? नहीं. ये फ्रेंचाइजी टीम को बदलने और खिलाड़ियों को बाहर करने में विशअवास नहीं करती. रोहित शर्मा और दूसरे खिलाड़ी भी 2011 की नीलामी में थे. मुंबई इंडियंस ने मुझे चुना और एक टीम खड़ी की.’