- Hindi News
- Career
- AIIMS Sarkari Naukri | AIIMS Naukri Various Posts Recruitment 2020: 214 Vacancies For Various Posts , All India Institute Of Medical Sciences Notification For Details Like Eligibility, How To Apply
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
11 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (एम्स), दिल्ली ने 17 अक्टूबर को जारी किए अपने भर्ती नोटिफिकेशन के तहत ग्रुप ए (नॉन-फैकल्टी), बी और सी में कुल 214 रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख को बढ़ा दिया है। अब इच्छुक कैंडिडेट्स 1 दिसंबर 2020 तक अप्लाय कर सकते हैं। इससे पहले आवेदन का आखिरी तारीख 19 नवंबर तय की गई थी। ऐसे में जिन कैंडिडेट्स अभी तक इन पदों के लिए अप्लाय नहीं किया है, वे ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए 1 दिसंबर की शाम 5 बजे तक अप्लाय कर सकते हैं।
पदों की संख्या- 214
पद | संख्या |
वेटनरी ऑफिसर | 1 |
केमिस्ट | 2 |
क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट / साइकोलॉजिस्ट | 1 |
जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर | 4 |
साइंटिस्ट I | 16 |
साइंटिस्ट II | 10 |
साइंटिस्ट II | 8 |
साइंटिस्ट-II (गैस्ट्रोएंटरोलॉजी) | 2 |
सीनियर केमिस्ट | 1 |
सीनियर टेक्निकल एडिटर | 1 |
वेलफेयर ऑफिसर | 1 |
असिस्टेंट डायटीशियन | 10 |
ओप्थाल्मिक टेक्निशियन ग्रेड I | 4 |
लाइब्रेरियन ग्रेड III | 3 |
असिस्टेंट स्टोर ऑफिसर | 1 |
स्टेटिस्टिक्स असिस्टेंट | 4 |
टेक्निकल असिस्टेंट (ईएनटी) | 2 |
जूनियर फिजियोथेरेपिस्ट / ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट | 33 |
टेक्नीशियन (रेडियो थेरेपी) ग्रेड II | 3 |
दाता आयोजक | 1 |
फिजिकल इंस्ट्रक्टर | 2 |
स्टोर कीपर (ड्रग्स) | 2 |
प्रोग्रामर | 2 |
जूनियर इंजीनियर (ए / सी एंड रेफरी) | 2 |
टेक्नीशियन (रेडियोलॉजी) | 4 |
वोकेशनल काउंसलर | 3 |
बेरिएट्रिक को-ऑर्डिनेटर | 1 |
जेनेटिक काउंसलर | 1 |
वर्क शॉप असिस्टेंट | 7 |
डेंटल टेक्नीशियन ग्रेड II | 3 |
वर्कशॉप टेक्नीशियन ग्रेड II | 4 |
ड्राइवर जनरल ग्रेड | 10 |
रिसेप्शनिस्ट | 13 |
मल्टी-टास्किंग स्टाफ | 10 |
जूनियर फोटोग्राफर | 5 |
डिप्टी जनरल मैनेजर (कैफेटेरिया) | 3 |
जूनियर मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट | 32 |
ड्राफ्ट्समैन ग्रेड III | 1 |
टेक्नीशियन (टेलीफोन) ग्रेड IV | 1 |
आवेदन की आखिरी तारीख (संशोधित)- 01 दिसंबर
योग्यता
इन पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स की एजुकेशनल क्वालिफिकेशन विभिन्न पदों के मुताबिक अलग-अलग तय की गई है। कैंडिडेट्स पदों के मुताबिक योग्यता ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।
आयु सीमा
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की आयु 27 से 45 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, अलग-अलग पदों के लिए अलग आयु सीमा तय की है। साथ ही रिजर्व कैटेगरी के लिए नियमानुसार छूट भी गई है। कैंडिडेट्स ऑफिशियल नोटिफिकेशन के जरिए आयु सीमा से जुड़ी विस्तृत जानकारी ले सकते हैं।
एप्लीकेशन प्रोसेस
एम्स दिल्ली की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक कैंडिडेट्स भर्ती पोर्टल के जरिए ऑनलाइन अप्लाय कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन पर विजिट कर सकते हैं।
एप्लीकेशन फीस
- रिजर्व कैटेगरी- 1500 रुपये
- अनरिजर्व कैटेगरी- 1200 रुपये
- दिव्यांग- कोई फीस नहीं
यह भी पढ़े-