360 डिग्री कैमरा सेगमेंट वाली पहली हाईटैक कार 26 नवंबर को हो सकती है लॉन्च, जानिए कितनी होगी कीमत

360 डिग्री कैमरा सेगमेंट वाली पहली हाईटैक कार 26 नवंबर को हो सकती है लॉन्च, जानिए कितनी होगी कीमत


Nissan Magnite

निसान मैग्नाइट SUV की लॉन्चिंग 26 नवंबर को हो सकती है. कंपनी ने इसकी बुकिंग लेना शुरू कर दिया है, आप इसे 11000 रु बुकिंग अमाउंट के साथ बुक कर सकते हैं.


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    November 21, 2020, 5:40 AM IST

नई दिल्ली. निसान ऑटोमोटिव इंडिया प्राइवेट लिमिटेड अपनी न्यू कॉम्पैक्ट SUV निसान मैग्नाइट (Nissan Magnite) को 26 नवंबर को लॉन्च कर सकती है. कपंनी ने लॉन्चिंग से पहले कार की अनऑफिशियली बुकिंग शुरू कर दी है. ग्राहक फेस्टिवल सीजन में कंपनी के शोरूम जाकर 11,000 और 25,000 रुपए तक की राशि के साथ इसकी बुकिंग करा सकते हैं. ऐसी खबरें हैं कि कंपनी जल्द ही इसकी ऑफिशियली बुकिंग भी शुरू कर सकती है. रिपोर्ट के मुताबिक, इसकी शुरुआती कीमत 5.50 लाख रुपए होगी.

मिलेगा 360 डिग्री अराउंड व्यू मॉनीटर
Nissan ने इस सेगमेंट में पहली बार 360 डिग्री अराउंड व्यू मॉनीटर दिया गया है, जो निसान किक्स से लिया गया है. इसमें चारों तरफ कैमरा दिए गए हैं, जो चारों तरफ का व्यू देते हैं. एक बटन दबाकर लिस्ट में से जरूरत के मुताबिक कैमरा व्यू चुन सकते हैं. इसमें डुअल एयरबैग्स, ईबीडी के साथ एबीएस, सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम, स्पीड सेंसिंग डोर लॉक जैसे कॉमन फीचर्स के अलावा व्हीकल डाइनैमिक्स कंट्रोल (वीडीसी) हिल स्टार्ट असिस्ट सिस्टम (एचएएस), ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे जरूरी फीचर भी दिए हैं. इसमें टायर प्रेशर मॉनीटर सिस्टम के साथ एंटी रोल बॉर के साथ चैसिस और सस्पेंशन दिए हैं.

ये भी पढ़ें : टोयोटा की इन कारों पर मिल रहा है धांसू ऑफर, जानिए कब तक मिलेगा फायदाइतनी हो सकती है कीमत

मैग्नाइट में वायरलेस चार्जिंग का फीचर दिया गया है, जो इस सेगमेंट की अन्य एसयूवी में नहीं मिलता. मैग्नाइट में वायरलेस चार्जिंग पैड ऑटो क्लाइमेट एयरकॉन नॉब के नीचे दिया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस कार को कंपनी दिसंबर में लॉन्च कर सकती है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.3 लाख रुपए से से लेकर 7.5 लाख रुपए तक हो सकती है.

आएगी दो पेट्रोल इंजन में 
एसयूवी निसान मैग्नाइट की पावर-एसयूवी निसान मैग्नाइट दो पेट्रोल इंजन विकल्पों में आने वाली है. इसमें 5 स्पीड मैनुअल में 72hp वाला 1.0-लीटर नेचुरल एस्पिरेटेड यूनिट जोड़ी गई है. साथ ही 1 लीटर, टर्बो चार्ज यूनिट एचरआरएओ से लैस है जो 100hp और 160Nm टॉर्क पर जेनरेट करेगी. 1.0 टर्बो-पेट्रोल या तो 5-स्पीड मैनुअल या CVT ऑटोमैटिक के साथ उपलब्ध होगा. लेकिन कंपनी ने इस कार का कोई डीजल वैरियंट तैयार नहीं किया है.

ये भी पढ़ें : ये हैं भारत की 9 सबसे सुरक्षित कारें, जानिए क्या है कीमत और कितनी मिली है सेफ्टी रेटिंग

इन एसयूवी कारों से होगी टक्कर
भारत में पहले से ही कई एसयूवी कारें सड़कों पर दौड़ रही हैं. ऐसे में एसयूवी निसान मैग्नाइट का मुकाबला मारुति सुजुकी की विटारा ब्रेजा (Maruti Suzuki Vitara Brezza) और टोयोटा अर्बन क्रूजर (Toyota Urban Cruiser), किआ सोनेट (Kia Sonet), हुंडई वेन्यू (Hyundai Venue), टाटा नेक्सन (Tata Nexon) और फोर्ड इकोस्पोर्ट (Ford EcoSport) जैसी तमाम कारों से होगा.





Source link