- Hindi News
- Sports
- Cricket
- Indian Bowler Deepak Chahar Shows Off Guitar Skills Plays Shah Rukh Khans DDLJ Popular Song Before Practice In Australia Tour
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सिडनी16 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
दीपक चाहर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली 3 टी-20 मैचों की सीरीज के लिए टीम में जगह दी गई है।
टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। फिलहाल टीम सिडनी में क्वारैंटाइन रह कर प्रैक्टिस कर रही है। प्रैक्टिस के बीच टीम के खिलाड़ियों के बीच मस्ती-मजाक भी चल रहा है। प्लेयर्स सोशल मीडिया पर इसके वीडियो शेयर करते रहते हैं। इसी बीच टीम के टी-20 स्पेशलिस्ट दीपक चाहर ने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। वीडियो में वे ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ फिल्म की धुन बजाते दिखाई दे रहे हैं।
‘तुझे देखा तो ये जाना सनम…’ की धुन बजाई
चाहर ने रविवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में वे बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के गाने ‘तुझे देखा तो ये जाना सनम…’ की धुन बजाते दिखाई दे रहे हैं। कैप्शन में उन्होंने लिखा- प्रैक्टिस से पहले का मूड। फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर 9 घंटों में ही इसे 2 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं।
टी-20 टीम का हिस्सा हैं चाहर
चाहर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली 3 टी-20 मैचों की शृंखला के लिए टीम में जगह दी गई है। वन-डे और टेस्ट टीम में वे शामिल नहीं हैं। चाहर IPL में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हैं। लीग के 13वें सीजन में उन्होंने 14 मैचों में कुल 12 विकेट अपने नाम किए थे। हालांकि उनका इकोनॉमी रेट 7.61 रहा था।
टी-20 में बेस्ट बॉलिंग फिगर का रिकॉर्ड चाहर के नाम
चाहर ने भारत के लिए 10 टी-20 मुकाबले खेले हैं और 17 विकेट लिए हैं। उनके नाम भारत के लिए पारी में सर्वश्रेष्ठ बॉलिंग करने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने पिछले साल नागपुर में बांग्लादेश के खिलाफ 7 रन देकर 6 विकेट लिए थे।
धवन ने भी शेयर किया था वीडियो
कुछ दिन पहले शिखर धवन ने भी पृथ्वी शॉ के साथ एक वीडियो शेयर किया था। वीडियो में धवन टी-शर्ट उतारकर पृथ्वी के साथ डांस करते दिख रहे हैं। इस दौरान बैकग्राउंड में फिल्म ‘विश्वात्मा’ का ‘‘सात समुंदर पार…’’ गाना बज रहा है। धवन ने कैप्शन में लिखा था- ‘‘अब भी लैला मुझे पागल बना रही है।’’
दोनों टीम के बीच पहले वनडे सीरीज होगी
भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 27 नवंबर से 3 वनडे और 4 दिसंबर से इतने ही टी-20 की सीरीज खेलना है। इसके बाद दोनों टीम के बीच 17 दिसंबर से 4 टेस्ट की सीरीज खेली जाएगी।
डे-नाइट टेस्ट में 50% फैंस को एंट्री मिलेगी
डे-नाइट टेस्ट एडिलेड में होगा, जिसमें सरकार ने 50% दर्शकों को मैच देखने की मंजूरी दे दी। इस स्टेडियम की कैपेसिटी 54 हजार दर्शक की है। इसके बाद क्रिसमस वीक में होने वाले बॉक्सिंग डे-टेस्ट में 25 हजार फैन्स को एंट्री मिलेगी। इस स्टेडियम की दर्शक क्षमता एक लाख है। फैन्स की सुरक्षित एंट्री को लेकर विक्टोरियन गवर्नमेंट और मेलबोर्न क्रिकेट क्लब मिलकर कोविड सुरक्षा प्लान तैयार करेंगे।
टीम इंडिया के ऑस्ट्रेलिया दौरे का शेड्यूल
मैच | तारीख | वेन्यू |
1st ODI (डे नाइट) | 27 नवंबर | सिडनी |
2nd ODI (डे नाइट) | 29 नवंबर | सिडनी |
3rd ODI (डे नाइट) | 2 दिसंबर | कैनबरा |
1st T20 ( नाइट) | 4 दिसंबर | कैनबरा |
2nd T20 (नाइट) | 6 दिसंबर | सिडनी |
3rd T20 (नाइट) | 8 दिसंबर | सिडनी |
1st Test (डे नाइट) | 17-21 दिसंबर | एडिलेड |
2nd Test | 26-30 दिसंबर | मेलबर्न |
3rd Test | 07-11 जनवरी | सिडनी |
4th Test | 15-19 जनवरी | ब्रिस्बेन |