शतकीय पारी के दौरान एलिसा हीली (फोटो क्रेडिट: @WBBL ट्विटर हैंडल)
एलिसा हीली (Alyssa Healy) ने 111 रनों की तूफानी पारी खेली. अपनी पारी में उन्होंने 15 चौके और 6 छक्के लगाए
- News18Hindi
- Last Updated:
November 22, 2020, 3:48 PM IST
जैसे ही हीली ने चौका जड़कर अपना शतक पूरा किया, वहां पर मौजूद फैंस और टीम के साथियों ने तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया. वहीं उनके पति ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क (mitchell starc) भी खुशी से झूम उठे. स्टार्क पत्नी का मैच देखने के लिए स्टेडियम में ही मौजूद थे और उन्होंने तालियां बजाकर हीली का उत्साह बढ़ाया.
HEALY HUNDRED!
She brings up a superb century off just 48 balls. What a legend #WBBL06 pic.twitter.com/ftTQwCcpIq— Rebel Women’s Big Bash League (@WBBL) November 22, 2020
हीली और स्टार्क की लव स्टोरी की बात करें तो उन्होंने करीब 9 साल एक दूसरे को डेट करने के बाद अप्रैल 2016 में शादी की थी. महिला बिग बैश लीग में हीली का यह चौथा शतक था. 111 रन जड़ने के बाद टेस फ्लिंटॉफ की गेंद पर वह कैच आउट हुई. उनका यह शतक महिला बिग बैश लीग का चौथा सबसे तेज शतक रहा. हीली ने एलिस पैरी के साथ मिलकर 150 रनों की ओपनिंग साझेदारी की और टीम की जीत की नींव रखी.
यह भी पढ़ें :
किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी के लिए तैयार हैं रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलियाई सीरीज से पहले कही यह बात
इस टूर्नामेंट का यह आखिरी लीग मैच था. जहां टेबल की टॉपर टीम के खिलाफ सिडनी जीत दर्ज करने में तो सफल रही, मगर खराब नेट रनरेट के कारण वह प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई. सिडनी 14 मैचों में 6 जीत के साथ पॉइंट टेबल में पांचवें स्थान पर रही. उसने 6 मुकाबले गंवाए हैं. जबकि मेलबर्न ने 14 में से 8 मैचों में जीत दर्ज और सिर्फ 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा.