- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Icy Wind Coming From The North, Winter Increased In Bhopal; Mercury At 12 Degrees At Night And 25 Degrees By Day
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल19 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
पीओके की नीलम वैली से बर्फबारी की तस्वीर।
- आज 10 डिग्री पर पहुंच सकता है पारा, दिन भी रहेगा ठंडा
- शनिवार काे दिन का तापमान 25 डिग्री दर्ज हुआ, यह सामान्य से 4 डिग्री कम रहा
उत्तर में हुई बर्फबारी का असर अब मप्र पर पड़ने लगा है। भोपाल में रात का तापमान सामान्य से 30 कम यानी 120 दर्ज किया गया। यह इस सीजन में दूसरी बार रात का सबसे कम तापमान रहा। इससे पहले 11 नवंबर काे रात में पारा 120 पर था। शनिवार काे दिन का तापमान 250 दर्ज हुआ। यह सामान्य से 40 कम रहा। अाठ साल में नवंबर का यह सबसे ठंडा दिन रहा। तीन साल पहले 21 नवंबर 2017 काे दिन का तापमान 25.30 था। मौसम वैज्ञानिक पीके साहा के अनुसार रविवार को रात का तापमान 100 और दिन में 24 से 25 डिग्री के आसपास रह सकता है।
एलओसी के उस पार… हिंद के ताज कश्मीर में दमकता ‘नीलम’
देवदार के जंगल और बर्फ से लकदक यह पहाड़ी पीओके की नीलम वैली की है। सामने नीलम नदी बह रही है। यहां के मोहम्मद जैरल बताते हैं कि यह इलाका लाइन ऑफ कंट्रोल के करीब है। 12 हजार फीट से अधिक ऊंचाई पर मौजूद रत्ती गली और चिट्टा कट्ठा झील इस इलाके की खूबसूरती को चार चांद लगा देती हैं। अब तक वैली में 6 फीट बर्फ गिर चुकी है। बर्फबारी पीक पर होगी तो यह इलाका दुनिया से कट जाएगा।