वसीम जाफर आए दिन अपने ऑफिशियल टि्वटर हैंडल से कोई ना कोई मीम शेयर कर रहे हैं और फैन्स को हंसने का नया मौका दे रहे हैं. हाल ही में उन्होंने अश्विन को टैग करते हुए आमिर खान की फिल्म ‘लगान’ का एक सीन शेयर किया है. जाफर के इस मीम पर अश्विन ने भी अपना रिएक्शन दिया है.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जमकर पसीना बहा रहे विराट कोहली, ऐसे कर रहे तैयारी- PICS
जाफर का यह नया ट्वीट अश्विन और मांकड़ से जुड़ा हुआ है. आईपीएल 2019 में जोस बटलर की मांकडिंग करने के बाद यह मुद्दा आईपीएल 2020 से पहले भी लगातार सुर्खियों में बना रहा था. पूर्व भारतीय टेस्ट ओपनर ने बॉलीवुड फिल्म ‘लगान’ के एक पॉपुलर सीन का स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जिसमें ‘दीपू’ मांकड़ होता है. दरअसल, ईएसक्रिकइंफो ने अपने टि्वटर हैंडल से एक सवाल पूछा कि बिना किसी टीम या खिलाड़ी का नाम लिए अफने फेवरेट क्रिकेट मैच के बारे में बताइए. इस सवाल का जवाब देते हुए जाफर ने यह स्क्रीनशॉट शेयर किया.
Cc: @ashwinravi99 😉 https://t.co/mFv9hv5ZqW pic.twitter.com/r4O8dTrhLz
— Wasim Jaffer (@WasimJaffer14) November 21, 2020
वसीफ जाफर ने इस स्क्रीनशॉट के साथ रविचंद्रन अश्विन को टैग भी किया, जिन्होंने जोस बटलर को मांकड़ करके क्रिकेट जगत को दो टुकड़ों में बांट दिया था. अश्विन को भी जाफर का यह मीम काफी मजेदार लिया, जिसका जवाब उन्होंने इमोजी के साथ दिया.
Wasim bhai😂😂😂
— Ashwin 🇮🇳 (@ashwinravi99) November 21, 2020
इससे पहले वसीम जाफर ने आईसीसी के टेस्ट चैंपियनशिप प्वॉइंट टेबल को लेकर बनाए गए नए नियमों पर भी एक मीम शेयर किया था.
https://t.co/MoizCBL4wW pic.twitter.com/9CjEIc0CMc
— Wasim Jaffer (@WasimJaffer14) November 19, 2020
पिछले कुछ वक्त में वसीम जाफर के ऑफिशियल टि्वटर हैंडल से कई मजेदार मीम्म शेयर किए गए हैं.
https://t.co/hqUpFCLdZv pic.twitter.com/7gRFSM00cW
— Wasim Jaffer (@WasimJaffer14) November 18, 2020
“Haa thoda dard hua, par chalta hai.”🙂#AUSvIND https://t.co/uDvtX3gTad pic.twitter.com/lUtSU5491q
— Wasim Jaffer (@WasimJaffer14) November 17, 2020
.@klrahul11 @mayankcricket @lionsdenkxip https://t.co/xkbXxQqkG4 pic.twitter.com/hXwW00Mjpl
— Wasim Jaffer (@WasimJaffer14) November 13, 2020
बता दें कि वसीम जाफर फिलहाल इंडियन प्रीमियर लीग में किंग्स इलेवन पंजाब के बल्लेबाजी कोच की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. 31 मैचों में 1944 रन बनाने वाले जाफर क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं. इस दौरान उन्होंने पांच शतक जड़े हैं, जिसमें दो दोहरे शतक भी शामिल हैं.