विश्वरंग 2020: तारीफों के लायक न शोहरत का हकदार हूं, सारी बिजली तो उसकी है, मैं तो बस तार हूं…

विश्वरंग 2020: तारीफों के लायक न शोहरत का हकदार हूं, सारी बिजली तो उसकी है, मैं तो बस तार हूं…


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपालएक दिन पहले

  • कॉपी लिंक

टैगोर अंतर्राष्ट्रीय साहित्य एवं कला महोत्सव विश्वरंग के दूसरे दिन की शुरुआत डॉ बिंदू जुनेजा के ओड़िसी नृत्य से हुई। उन्होंने मंगलाचरण, नर्मदाष्टकम की प्रस्तुति दी। इसके बाद कविता की शाम सत्र में अनुपमा सिंह ने प्रसिद्ध गीतकार मनोज मुंतशिर से बात की। तारीफों के लायक न शोहरत का हकदार हूं सारी बिजली तो उसकी है मैं तो बस तार हूं… पंक्तियों के साथ उन्होंने बात शुरू की।

उन्होंने कहा, हमारे लिए अपनी तरफ पलटकर देखने का यह सही समय है। हमने बाहर की तरफ बहुत देख लिया है अब हमें खुद की तरफ देखने की जरूरत है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बॉलीवुड गीत तेरी मिट्टी… पर भी बात की।



Source link