उत्तर प्रदेश सरकार ने हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने की आखिरी तारीख बढ़ा दी.
उत्तर प्रदेश सरकार (UP Govt) ने व्यावसायिक वाहन (commercial vehicles) मालिकों को बड़ी राहत देते हुए आदेश दिया है कि जिन लोगों ने अप्रैल 2019 से पहले वाहन खरीदे है. वो व्यावसायिक वाहन स्वामी अब 28 फरवरी 2021 तक हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (HSNP) लगवा सकते है.
- News18Hindi
- Last Updated:
November 22, 2020, 8:16 AM IST
कैसे करें HSNP के लिए आवेदन- यदि आप HSNP के लिए आवेदन करना चाहते है तो सबसे पहले आपको bookmyhsrp.com वेबसाइट पर जाना होगा. जैसे ही आप इस वेबसाइट को खोलें वैसे ही आपके सामने वाहनों की पूरी सीरीज खुल कर सामने आएगी. इसमें टू-व्हीलर, थ्री व्हीलर, फोर व्हीलर, भारी वाहन के विकल्प मिलेंगे, इनमें से किसी एक को चुनना होगा. इसके बाद आपको अपने वाहन की कंपनी का चुनाव करना होगा. इसके बाद आपको राज्य पूछेगा जहां आप को UP का चुनाव करना है और फिर आपको प्राइवेट वाहन और कमर्शियल वाहन के ऑप्शन का चुनाव करना होगा.
इस पूरी प्रोसेस के बाद आपको अपने वाहन के पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और सीएनजी+पेट्रोल वेरिएंट को सेलेक्ट करना है. इसके बाद आपको अपने वाहन के पूरी डिटेल जैसे BS कौन सा है, रजिस्ट्रेशन की तारीख, रजिस्ट्रेशन नंबर, चेसिस नंबर, इंजन नंबर, कार मालिक का नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, बिलिंग पता, शहर की डिटेल भरनी होगी. जैसे ही आप इस सारी डिटेल को वेबसाइट पर अपलोड करेंगे वैसे ही एक नई विंडो खुलेगी. जिसमें गाड़ी की आरसी और आईडी प्रूफ अपलोड करना होगा. इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल फोन पर एक ओटीपी आएगा. जिसको भरने के बाद पेमेंट का ऑप्शन आएगा. पेमेंट करते ही ऑनलाइन बुकिंग की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी.
यह भी पढ़ें: KTM 250 Adventure बाइक भारत में हुई लॉन्च, जानिए इसकी कीमत
क्यों जरूरी है HSNP?- हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट एल्यूमीनियम से बनाई जाती है. इस नंबर प्लेट पर एक होलोग्राम लगा होता है. जिस पर एक चक्र नुमा होलोग्राम होगा. इस पर वाहन के इंजन और चेसिस नंबर इंगित होगा. सबसे खास बात यह है कि यह होलोग्राम जल्द नष्ट नहीं होगा.
इसके अलावा हर प्लेट पर 7 अंकों का एक यूनिक लेजर कोड होगा जो कि हर वाहन के नंबर प्लेट पर अलग-अलग होगा. इस नंबर प्लेट पर आपके वाहन का जो रजिस्ट्रेशन नंबर होगा वो सबसे खास होगा. जिसे हटाने या फिर मिटाने में पसीने छूट जायेंगे. इस नंबर प्लेट पर आपके वाहन का जो रजिस्ट्रेशन नंबर लिखा गया होगा वो किसी पेंट या फिर स्टीकर आदि से नहीं लिखा होगा बल्कि प्रेशर मशीन से लिखा होगा.