IND vs AUS: रोहित शर्मा के खेलने पर संशय, कोच रवि शास्‍त्री ने कहा- उनका टेस्‍ट खेलना मुश्किल हो जाएगा

IND vs AUS: रोहित शर्मा के खेलने पर संशय, कोच रवि शास्‍त्री ने कहा- उनका टेस्‍ट खेलना मुश्किल हो जाएगा


रवि शास्त्री ने कहा कि रोहित और इशांत को अगर टेस्ट खेलने हैं तो उन्‍हें अगले चार पांच दिन में ऑस्ट्रेलिया के लिए निकलना होगा (Photo-Rohit Sharma Instagram)

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और इशांत शर्मा (Ishant Sharma) आईपीएल (IPL 2020) के दौरान चोटिल हो गए थे और फिलहाल दोनों एनसीए में रिहैब से गुजर रहे हैं


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    November 22, 2020, 9:56 PM IST

नई दिल्‍ली. आईपीएल (IPL 2020) के दौरान मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कप्‍तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और दिल्‍ली कैपिटल्‍स (Delhi Capitals) के गेंदबाज इशांत शर्मा (Ishant Sharma) चोटिल हो गए थे. जहां चोट के चलते इशांत टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे, वहीं रोहित चार मैचों के बाद मैदान पर वापस लौट आए थे. हालांकि मैदान पर लौटने से पहले चोट के कारण रोहित को ऑस्‍ट्रेलिया दौरे के लिए टीम इंडिया से बाहर कर दिया था, जिस पर काफी विवाद भी हुआ था. मगर बाद में उन्‍हें टेस्‍ट टीम में शामिल कर लिया गया.

टीम इंडिया (Team India) आईपीएल खत्‍म होने के बाद दुबई से सीधे ऑस्‍ट्रेलिया रवाना हो गई थी, मगर रोहित टीम के साथ ऑस्‍ट्रेलिया रवाना होने की बजाय भारत लौट आए थे और अब वह एनसीए में रिहैब से गुजर रहे हैं. इशांत भी इस समय एनसीए में ही है. दोनों खुद को ऑस्‍ट्रेलिया दौरे के लिए पूरी तरह से तैयार कर रहे हैं. मगर अब उनके ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ खेलने पर संशय बन गया है. दरअसल टीम इंडिया के कोच रवि शास्‍त्री ने एबीसी स्‍पोर्ट्स से बात करते हुए कहा कि रोहित और इशांत को टेस्‍ट सीरीज खेलने के लिए अगले 4 या 5 दिन में ऑस्‍ट्रेलिया के लिए उड़ान भरना होगा, नहीं तो उनका खेलना मुश्किल हो जाएगा.

आखिरी समय पर पहुंचने से टेस्‍ट खेलना होगा मुश्किल
क्रिकइंफो के अनुसार एबीसी से बात करते हुए शास्‍त्री ने कहा कि अपनी फिटनेस साबित करने के लिए रोहित एनसीए में कुछ टेस्‍ट से गुजर रहे हैं और वहीं से तय होगा कि उन्‍हें कितना समय लगेगा. शास्‍त्री ने कहा कि अगर उन्‍हें वहां पर और समय लगता है तो चीजें मुश्किल होगी. इसके बाद क्‍वारंटीन पर बात करनी होगी.यह भी पढ़ें : 

IND vs AUS: विराट कोहली ने 58 गेंदों पर जड़े 91 रन, ऑस्‍ट्रेलिया में दिलाई टीम को जीत

IND vs AUS: शुभमन गिल के साथ ‘अच्‍छी बात’ करके बुरी तरह से ट्रोल हुए कोच रवि शास्‍त्री
अगर वह टेस्‍ट सीरीज के आखिरी समय पर ऑस्‍ट्रेलिया पहुंचते हैं तो उनका खेलना मुश्किल होगा. रोहित को ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ वनडे और टी20 टीम में शामिल न किए जाने के चयनकर्ताओं के फैसले पर रवि शास्‍त्री ने कहा कि यह देखने की जरूरत थी कि रोहित को कितने आराम की जरूरत है. किसी भी खिलाड़ी को लंबे समय तक आराम नहीं दे सकते.





Source link