कोलंबो: पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) गुरुवार से शुरू होने जा रही लंका प्रीमियर लीग (LPL) के पहले सीजन में गॉल ग्लेडिएटर्स टीम की कप्तानी करेंगे. भनुका राजक्षे (Bhanuka Rajapaksa) इस टीम के उपकप्तान होंगे. गॉल ग्लेडिएटर्स ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट के जरिए इसकी जानकारी दी.
यह भी पढ़ें- Inzamam ul Haq ने बताया Sachin Tendulkar ने कब खेली अपने करियर की बेस्ट पारी
गॉल ग्लेडिएटर्स (Galle Gladiators) टीम ने कहा, ‘गॉल ग्लेडिएटर्स ने सुपरस्टार शाहिद अफरीदी को टीम का कप्तान और भनुका राजपक्षे को उपकप्तान बनाया है.’
#GalleGladiators name superstar @SAfridiOfficial as captain, #BhanukaRajapaksa as vice-captain
We’re ready for #HoldingTheFort
#LPL2020 pic.twitter.com/rtZrw64Cf0
— GalleGladiators (@GalleGladiators) November 21, 2020
अफरीदी ने पाकिस्तान के लिए 27 टेस्ट, 398 वनडे और 99 टी20 मैच खेले हैं. हाल में वह पाकिस्तान सुपर लीग (Pakistan Super League) के प्लेऑफ मुकाबले में खेले थे, जहां उन्होंने मुल्तान सुल्तान (Multan Sultans) के लिए 2 मैचों में 12 रन बनाने के अलावा तीन विकेट भी लिए थे.
भारत की तरफ से सुदीप त्यागी (Sudeep Tyagi) , इरफान पठान (Irfan Pathan), मुनाफ पटेल (Munaf Patel) और मनप्रीत गोनी (Munaf Patel) लंका प्रीमियर लीग में खेलेंगे. कोरोना वायरस ंमहामारी की वजह से लंका प्रीमियर लीग को शुरू करने में देरी हुई है. अब ये टूर्नामेंट 26 नवंबर से खेला जाएगा, फाइनल मैच 16 दिसंबर को हम्बनटोटा के महिंदा राजपक्षे स्टेडिम में होगा.
(इनपुट-आईएएनएस)