- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- CM Shivraj Reached Collectorate On Surprise Inspection, Talking To People And Their Condition
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपालएक मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान औचक निरीक्षण के दौरान कलेक्ट्रेट में एक दादा से उनकी समस्या सुनते।
- सीएम शिवराज सिंह चाैहान भोपाल के औचक निरीक्षण पर
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल शहर के औचक निरीक्षण पर निकले। इस दौरान वे कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने लोगों से बातचीत की और पूछा कि वे किस काम से यहां आए हैं और कोई दिक्कत तो नहीं हो रही है। कलेक्ट्रेट में लोगों का हालचाल जाना। उनसे कोरोना से बचने और मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग की बात कही। साथ ही अधिकारियों से बातचीत भी की। मुख्यमंत्री के सेक्रेटी एम शैलवेंद्रम भी उनके साथ हैं। लोक सेवा केंद्र में जो आवेदक आ रहे हैं उनसे भी मुख्यमंत्री बातचीत कर रहे हैं। जनता दरबार में सीएम तुरंत संबंधित अधिकारियों को उस व्यक्ति की समस्या हल करने का निर्देश भी दे रहे हें। नायक फिल्म में अनिल कपूर जिस तरीके से जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्या जानकर तुरंत निदान करता है। उसी तरह मध्यप्रेदश के मुख्यमंत्री जनता के बीच पहुंचकर कुछ इसी तरह के एक्शन में नजर आए।

कलेक्ट्रेट में आम लोगों की समस्या सुनते और तुरंत संबंधित अधिकारी को निर्देश देते सीएम शिवराज सिंह चौहान।
गौरतलब है कि कोराेना पीरियड में भी इसी तरह जनता का हाल जानने शिवराज सिंह चौहान घूमे थे। उन्होंने शहर के अलग-अलग इलाकाें में घूमकर लाेगों कसे बातचीत कर उनकी समस्या जानी थीं और उसके निदान के आदेश संबंधित अधिकारियों को दिए थे।
आवेदन की प्रति के लिए शुल्क होगा कम
सीएम शिवराजसिंह चौहान ने लोक सेवा केंद्र पहुंचकर चार लोगों से बात की जिन्होंने लोक सेवा के तहत आवेदन किए थे। सीएम का कहना है कि सभी ने यहां के काम से संतुष्टि जताई है। किसी को कोई समस्या नहीं है। आवेदन करने के उसी दिन उनको जानकारी मिल जाती है। आवेदन की प्रति के लिए 5 रूपए लिया जाते है। यह मुझे ज्यादा लगा है इसलिए मैंने कलेक्टर से कहा है कि प्रति पर जितना खर्च आता है उस हिसाब से 1 रूपए या 50 पैसे किया जाना चाहिए। कलेक्टर इस संबंध में जल्द ही कोई निर्णय लेंगे