दोस्ती सप्ताह: चाइल्ड लाइन की टीम ने बच्चों काे मित्र बनाया

दोस्ती सप्ताह: चाइल्ड लाइन की टीम ने बच्चों काे मित्र बनाया


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

रतलाम3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

चाइल्ड लाइन की टीम द्वारा दोस्ती सप्ताह मनाया जा रहा है। इसमें बच्चों को चाइल्ड लाइन का दोस्त बनाया जा रहा है। टीम के सदस्य शहर के अलग-अलग इलाकों में बच्चों काे दाेस्ती बेल्ट बांध रहे हैं। टीम ने सैलाना बस स्टैंड स्थित बाल गृह के बच्चों के साथ ड्राइंग प्रतियोगिता व दीप सज्जा की। टैंकर रोड बस्ती, डोंगरे नगर, गंगा सागर, मोतीनगर, रतनपुरी बस्ती व अन्य क्षेत्रों में बच्चों से मुलाकात की। मास्क, बिस्किट्स, सैनिटाइजर का वितरण किया। ग्रामीण आशाओं और पुलिसकर्मियों काे भी दाेस्ती बेल्ट बांधे। चाइल्ड लाइन के 1098 टोल फ्री नंबर की जानकारी दी। सोमवार को एसपी और अन्य अधिकारियाें काे दाेस्ती बेल्ट बांधकर सप्ताह का समापन किया जाएगा। टीम के जिला समन्वयक प्रेम चौधरी, काउंसलर सुनीता देवड़ा, टीम सदस्य मंजू पंवार, अरुण भल्ला, दिव्या उपाध्याय, लोकेश पाटीदार, विनोद राठौर माैजूद थे।



Source link