‘पानी’ से फिसली कुर्सी: मास्क नहीं पहनने पर एसडीएम ने ठेलेवाले के चेहरे पर उड़ाया पानी; कलेक्टर ने पद से हटाया

‘पानी’ से फिसली कुर्सी: मास्क नहीं पहनने पर एसडीएम ने ठेलेवाले के चेहरे पर उड़ाया पानी; कलेक्टर ने पद से हटाया


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियरएक मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एसडीएम अनिल ठेला चालक पर पानी फेंकते हुए

शहर में मास्क नहीं पहनने वालों के साथ जिला प्रशासन अब अलग तरीके से पेश आ रही है। सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी चर्चित हो रहा है। इसमें एसडीएम झांसी रोड एक ठेले वाले के मास्क नहीं पहने होने पर मुंह पर पानी फेंकते नजर आ रहे हैं। हालांकि ये घटना रविवार शाम की बताई जा रही है। कलेक्टर ने आदेश जारी कर एसडीएम को पद से हटा दिया है।

वीडियो वायरल होने के बाद से एसडीएम का मोबाइल बंद आ रहा है।

हुआ ये था कि रविवार शाम को सिटी सर्कल में एसडीएम के मार्ग दर्शन में टीमें बिना मास्क के बाहर निकलने वालों पर कार्रवाई के लिए निकलीं थी। एसडीएम झांसी रोड अनिल बनवारिया फूलबाग एरिया में पहुंचे तो वहां एक सिंघाड़े का ठेला लगाने वाला बिना मास्क के मिला। एसडीएम ने उसे पास आने के लिए कहा तो वह भागने लगा। ठेले का चक्कर लगाने लगा। इस पर एसडीएम अनिल बनवरिया ने उसी की बाल्टी से पानी भरकर चेहरे पर फेंक दिया। इसके बाद दो बार ऐसा और किया गया है। पर ये बात सोमवर दोपहर सोशल मीडिया पर वीडियो आने के बाद काफी चर्चा में आई है। अभी इस पर एसडीएम का कहना है कि मास्क पहनना उसी ठेले वाले के लिए जरूरी था। इसके साथ ही कलेक्टर द‌वारा तीन दिन में जवाब भी मांगा गया है।



Source link