भारतीय क्रिकेट टीम के कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) ने कहा है कि पहले टेस्ट मैच के बाद विराट कोहली (Virat Kohli) का वापस लौटने का फैसला एकदम सही है. विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) जनवरी 2021 में अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी. ऐसे में विराट अपने परिवार के साथ होना चाहते हैं.
भारतीय क्रिकेट टीम के कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) ने कहा है कि पहले टेस्ट मैच के बाद विराट कोहली (Virat Kohli) का वापस लौटने का फैसला एकदम सही है. विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) जनवरी 2021 में अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी. ऐसे में विराट अपने परिवार के साथ होना चाहते हैं.
- News18Hindi
- Last Updated:
November 23, 2020, 11:54 AM IST
विराट कोहली के पितृत्व अवकाश को लेकर क्रिकेट दिग्गज और फैन्स अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ भारतीय कप्तान के इस फैसले को सही बता रहे हैं तो वहीं कुछ उनकी आलोचना कर रहे हैं. ऐसे में टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री ने इस मुद्दे पर विराट कोहली का सपोर्ट किया है.
IPL 2021 में बदल सकता है बड़ा नियम, प्लेइंग XI में हो सकते हैं 5 विदेशी खिलाड़ी
ईएसपीएनक्रिकइंफो के मुताबिक रवि शास्त्री ने एबीसी स्पोर्ट्स पर कहा, ”मुझे लगता है कि विराट कोहली ने यह सही फैसला लिया है. ऐसे पल बार-बार नहीं आते हैं. उनके पास अवसर है, वह वापस जा रहे हैं और मुझे लगता है कि वह इसके लिए खुश होंगे.” उन्होंने आगे कहा, ”यदि आप देखें कि भारतीय क्रिकेट टीम पिछले पांच-छह सालों में कहां गया है, तो किसी के मन में कोई संदेह नहीं है कि वह प्रेरक शक्ति हैं और भारत की सफलता के पीछे होने वाले शख्स हैं. इसलिए उन्हें मिस किया जाएगा, लेकिन जैसा की मैंने कहा कि विपत्ति में अवसर आता है. टीम में बहुत सारे युवा हैं और यह उनके लिए एक अवसर है.”
बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच तीन मैचों की वनडे, तीन मैचों की टी-20 और इसके बाद चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है. भारत के ऑस्ट्रेलियाई दौरे की शुरुआत वनडे सीरीज के साथ होगी, जो 27 नवंबर से शुरू हो रही है. दूसरा वनडे 29 नवंबर और तीसरा वनडे 2 दिसंबर को खेला जाएगा. वनडे सीरीज के बाद 4 दिसंबर से टी-20 सीरीज का आगाज होगा. 4 दिसंबर को पहला टी-20, 6 दिसंबर को दूसरा टी-20 और 8 दिसंबर को तीसरा टी-20 मैच खेला जाएगा.
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज यानी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत 17 दिसंबर से होनी है. पहला टेस्ट मैच एडिलेड में खेला जाएगा, जो डे-नाइट होगा. दूसरा टेस्ट मैच 26 दिसंबर, तीसरा टेस्ट मैच 7 जनवरी और चौथा टेस्ट मैच 15 जनवरी से खेला जाएगा.