वेब सीरीज A Suitable Boy : Netflix के अफसरों पर FIR के बाद और सख्ती की तैयारी

वेब सीरीज A Suitable Boy : Netflix के अफसरों पर FIR के बाद और सख्ती की तैयारी


.मीरा नायर की इस वेब सीरीज में ईशान खट्टर और तब्बू मुख्य किरदार में हैं.

ए सूटेबल बॉय’ (A Suitable Boy ) वेब सीरीज का मामला बढ़ने के बाद मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जांच के बाद कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए थे.इस सिलसिले में अधिकारियों के साथ गृह मंत्री ने सोमवार को एक बैठक की जिसमें लीगल एक्सपर्ट की भी राय ली गयी.

भोपाल.A Suitable Boy वेब सीरीज में अश्लील दृश्यों के धार्मिक स्थल पर फिल्मांकन के मामले में नेटफ्लिक्स के दो अधिकारियों के खिलाफ FIR के बाद सरकार और सख्ती के मूड में है. एमपी के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के निर्देश के बाद इस पूरे मामले की पड़ताल की गई और जांच में धार्मिक स्थल पर अश्लील दृश्यों के फिल्मांकन की शिकायत सही पायी गयी. उसके बाद रीवा में नेटफ्लिक्स के दो अधिकारियों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज की गई है. जिन दो पदाधिकारियों पर FIR हुई है उनमें मोनिका शेरगिल और अम्बिका खुराना के नाम शामिल हैं.

इस कार्रवाई के बारे में जानकारी देते हुए एमपी के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्र ने News 18 से बातचीत में कहा कि रामधुन के साथ मन्दिर में अश्लील दृश्य का फिल्मांकन करना ठीक नहीं है.मैंने अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए जिस पर कार्रवाई की गई है. अगर जरूरी हुआ तो और सख्त कार्रवाई की जाएगी.

क्या है मामला ?
दरअसल नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई वेब सीरीज ए सुटेबल बॉय में ईशान खट्टर और तब्बू के बीच रोमांस दिखाया गया है. ईशान इस वेब सीरीज में मान कपूर का किरदार निभा रहे हैं. जबकि तब्बू सईदा बाई के रोल में हैं. ये सीरीज विक्रम सेठ के उपन्यास ‘ए सूटेबल बॉय’ पर आधारित है. इस सीरीज के आपत्तिजनक दृश्यों को लेकर गौरव तिवारी नाम के शख्स ने रीवा में एफआईआर दर्ज कराई थी. इसकी जानकारी गौरव ने ट्वीट कर दी. गौरव रीवा में बीजेपी युवा मोर्चा के सदस्य हैं. गौरव तिवारी ने ट्वीट में लिखा, ‘A Suitable Boy’ पटकथा के अनुसार हिंदू युवक को मुस्लिम महिला प्रेम करती है, पर सभी किसिंग सीन मंदिर प्रांगण में क्‍यों शूट किए गए? मैंने रीवा में इस मामले पर FIR दर्ज करा दी है.’ उन्होंने दूसरे ट्वीट में लिखा, ‘मंदिर का प्रांगण, बैकग्राउंड में आरती और अश्लील दृश्य. क्या मस्जिद में अजान के समय ऐसा शूट करने की ‘क्रीएटिव फ़्रीडम’ है आपको नेटफ्लिक्स?

गृह मंत्री ने लिया संज्ञान
ए सूटेबल बॉय’ वेब सीरीज का मामला बढ़ने के बाद मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जांच के बाद कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए थे.इस सिलसिले में अधिकारियों के साथ गृह मंत्री ने सोमवार को एक बैठक की जिसमें लीगल एक्सपर्ट की भी राय ली गयी. सभी पहलुओं को देखने के बाद नेटफ्लिक्स के दो पदाधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज करने का फैसला लिया गया.





Source link