संविधान दिवस: एनसीसी कैडेटों ने ऑनलाइन संविधान व मौलिक कर्तव्यों पर जागरूक किया

संविधान दिवस: एनसीसी कैडेटों ने ऑनलाइन संविधान व मौलिक कर्तव्यों पर जागरूक किया


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

रतलाम4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

संविधान दिवस युवा समूह गतिविधियों के तहत जूनियर डिवीजन के कैडेट्स ने मौलिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किए, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसे देखें व अपने मौलिक कर्तव्यों को पहचान सकें। कैडेट्स घर में रहते हुए संविधान पर चित्रकला, स्वयं द्वारा संविधान तथा मौलिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने के वीडियो बनाए। 21 मप्र एनसीसी बटालियन द्वारा समाज को संविधान तथा मौलिक कर्तव्यों के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न ऑनलाइन गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत झाबुआ, जावरा, रतलाम, बड़नगर, बदनावर तथा पिपलिया जोधा के जूनियर डिवीजन के कैडेट्स ने हिस्सा लिया। सीनियर डिवीजन के एनसीसी अधिकारी कैप्टन गोपाल भूरिया ने वेबिनार के माध्यम से कैडेट्स को संविधान पर व्याख्यान दिया। कार्यक्रम के दौरान कैडेट्स को विस्तारपूर्वक भारतीय संविधान के बारे में समझाया गया और कैडेटों से आव्हान किया कि वह भी व्याख्यान के दौरान सीखी हुई बातों से अन्य लोगों को अवगत कराकर जागरूक करें जिससे महानिदेशक एनसीसी, नई दिल्ली द्वारा 17 नवंबर से 13 दिसंबर तक चलाए जा रहे संविधान दिवस युवा गतिविधियों का उद्देश्य पूरा हो सके। शहर मुख्यालय पर एनसीसी अधिकारी द्वारा वेबिनार के माध्यम से कैडेटों को भारत के संविधान में प्रदत्त अधिकारों और शक्तियों को समझाने व डॉ. भीमराव आंबेडकर के समानता और सकारात्मकता के संदेश को फैलाने के उद्देश्य से डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन पर आधारित फिल्म दिखाई गई।



Source link