Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ग्वालियर11 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
जमने लगी ओस… नाैगांव 7.5 डिग्री, प्रदेश में सबसे ठंडा रहा
- 3 साल में नवंबर की दूसरी सबसे ठंडी रात
- अगले दाे दिन भी ऐसी ही ठंड के आसार, 10 से 12 डिग्री के आसपास रहेगा पारा
उत्तर की बर्फीली हवा से प्रदेश में ठिठुरन का अहसास बढ़ने लगा है। रविवार को ग्वालियर सहित प्रदेश के 12 जिलों में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा। ग्वालियर में शनिवार रात पारा सीजन में सबसे कम 8.7 डिग्री रहा। यह तीन साल में नवंबर की दूसरी सबसे ठंडी रात रही। इससे पहले 2017 में पारा 8.0 डिग्री रहा था।
प्रदेश में नाैगांव तापमान 7.5 डिग्री, उमरिया में 7.9 डिग्री और दतिया में 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा। यह देश के 25 सबसे ठंडे शहराें में शामिल हैं। माैसम विशेषज्ञ शैलेंद्र कुमार नायक ने बताया कि पंजाब का जालंधर सबसे ठंडा रहा। वहां रात का तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इन 25 शहराें में पंजाब के 7, हरियाणा के 6, राजस्थान के 5, उत्तर प्रदेश के 2 शहर और दिल्ली के 3 इलाके शामिल हैं।
उत्तर भारत से आ रही सीधी हवा ला रही ठंड
- माैसम वैज्ञानिक एसएन साहू ने बताया कि उत्तर भारत में बर्फबारी के बाद सीधी सर्द हवा आ रही है। इसी वजह से प्रदेश में रात के तापमान में खासी गिरावट हुई है।
- साहू के मुताबिक उत्तर-पूर्वी हवा काे यहां आने से राेकने वाला काेई सिस्टम नहीं है। इस कारण प्रदेश में फिलहाल ठंड बनी रहेगी।
- ग्वालियर में अगले दाे दिन और ऐसी ही ठंड पड़ने के आसार हैं। रात का तापमान 10-11 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
हर तीन घंटे में पारे की चाल
