नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा (Brian Lara) ने सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को ‘क्लास प्लेयर’ बताया है और कहा है कि 30 साल के इस खिलाड़ी को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम में होना चाहिए था. यादव ने मुंबई इंडियंस को 5वां आईपीएल खिताब दिलाने में बड़ा रोल निभाया था. उन्होंने आईपीएल 2020 में 480 रन बनाए थे. उनकी शानदार फॉर्म के बाद भी हालांकि वो ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं बना पाए.
यह भी पढ़ें- IPL 2020 के आयोजन से BCCI को इतने करोड़ का मुनाफा, दर्शकों की तादाद में भी इजाफा
लारा ने कहा, ‘हां, निश्चित तौर पर, वो क्लास खिलाड़ी हैं. मैं सिर्फ उन खिलाड़ियों को नहीं देखता हूं जो रन बनाते हैं. मैं उनकी तकनीक, काबिलियत, दबाव में खेलना, जिस क्रम पर वो बल्लेबाजी कर रहे हैं, यह देखता हूं. मेरे हिसाब से यादव ने मुंबई के लिए शानदार काम किया.’
उन्होंने कहा, ‘वो हमेशा रोहित शर्मा और क्विंटन डी कॉक के बाद बल्लेबाजी करने आते थे. वो दबाव में रहते थे और वह नंबर-3 पर आते थे।.याद रखिए, सलामी बल्लेबाजों को छोड़कर तीन नंबर का बल्लेबाज किसी भी क्रिकेट टीम में आमतौर पर आपका बेस्ट बल्लेबाज होता है, सबसे भरोसेमंद भी होता है। मेरे लिए वह मुंबई इंडियंस के लिए यह थे और मैं इसका कोई कारण नहीं देखता हूं कि वह टीम में क्यों नहीं हैं.’
भारत को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर तीन मैचों की वनडे और इतने ही मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है. वनडे सीरीज की शुरुआत 27 नवंबर से हो रही है. इसके बाद 6 दिसंबर से टी-20 सीरीज और फिर 17 दिसंबर से 4 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी.
(इनपुट-आईएएनएस)