टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ घर में 5 टी20, 4 टेस्ट और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी.
इंग्लैंड के भारत दौरे का शेड्यूल जारी होना अभी बाकी है, मगर ऐसी चर्चा है कि टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ अहमदाबाद में डे नाइट टेस्ट मैच खेल सकती है.
- News18Hindi
- Last Updated:
November 24, 2020, 7:10 PM IST
लिविंग गार्ड एजी द्वारा आयोजित एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा कि इंग्लैंड की टीम चार टेस्ट, तीन वनडे और पांच टी20 मैचों की सीरीज के लिए भारत का दौरा करेगी. उन्होंने कहा कि द्विपक्षीय सीरीज करवाना आसान है, क्योंकि इसमें दो ही टीमें होती है. हमें स्थिति का आकलन करते रहना होगा. बहुत सारे लोग कोविड की दूसरी लहर के बारे में बात कर रहे हैं. हमें सतर्क रहना होगा.
यह भी पढ़ें :
IND vs AUS: भारत की पिछली ऐतिहासिक जीत को अभी तक नहीं पचा पाए टिम पेन, कहा-दर्द होता हैIND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1992 वर्ल्ड कप की जर्सी पहनकर मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया, देखें Photos
मैदान पर उतरने के लिए तैयार हैं खिलाड़ी
गांगुली ने आईपीएल के अगले सीजन के बारे में बात करते हुए कहा कि बोर्ड इसे देश में ही आयोजित करने की कोशिश कर रहा है. उन्होंने कहा कि हम भारत में ही आईपीएल करवाने की कोशिश कर रहे हैं. यह भारत के लिए टूर्नामेंट हैं. मैं अक्सर लोगों से कहता हूं कि उन्हें यहां आकर देखने की जरूरत है कि भारत के लिए आईपीएल का मतलब क्या है. भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बात करते हुए गांगुली ने कहा कि टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया में हैं. उन्होंने अपना क्वारंटीन भी पूरा कर लिया हैं. वह क्रिकेट खेलना शुरू करेंगे. ऑस्ट्रेलिया में कोरोना के ज्यादा मामले नहीं हैं. खिलाड़ी मैदान पर जाने के लिए तैयार हैं.