Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल21 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
वन विहार में बर्ड वॉचिंग के दौरान नजर आया प्ओरवासी पक्षी ओरिएंटल डार्टर।
- वन विहार में वन विहार के ज़ू मान्यता दिवस पर हुए कार्यक्रम
वन विहार के ज़ू मान्यता दिवस के अवसर पर वन विहार राष्ट्रीय उद्यान और भोपाल बर्ड्स संस्था के संयुक्त तत्वावधान में पक्षी दर्शन शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 62 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में प्रतिभागियों को वन विहार राष्ट्रीय उद्यान के बारे में जानकारी दी गई। इसके बाद विषय विशेषज्ञों ने उद्यान के पक्षियों और पक्षी दर्शन के संबंध में जानकारी दी। कार्यक्रम के अगले सत्र में प्रतिभागियों को उद्यान में पक्षी दर्शन कराया गया। इस पक्षी दर्शन शिविर में प्रतिभागियों ने 50 से भी अधिक पक्षी प्रजातियों को चिन्हित किया जो इस प्रकार हैं।
स्थानीय पक्षी
स्पॉटेड डव , ग्रीन बी ईटर , वाइट ब्रेस्टेड किंगफ़िशर , कॉमन किंगफ़िशर , इंडियन रोबिन , रोज रिंग पैराकीट , लार्ज इग्रेट , पोंड हेरॉन , नाईट हेरॉन , कॉमन मूरहेन , गोल्डन ओरियल , बया , ग्रे फ्रैंकोलिन,टवानी बैब्लर आदि।
प्रवासी पक्षी
ब्लू थ्रोट , रेड मुनिया , ट्राई कलर्ड मुनिया , ब्लैक रेड्स्टार्ट , बूटेड वार्बलर , लैसर वाइट थ्रोट , पर्पल हेरॉन , पेंटेड स्टोर्क , लार्ज कोर्मोरेंट , येलो वैगटेल , ग्रीन सैंड पाइपर ,स्पॉट बिल डक , डार्टर आदि।
इस कार्यक्रम में डॉ. सुदेश वाघमारे ( पूर्व सहायक संचालक , वन विहार राष्ट्रीय उद्यान),अखिलेश खरे (पूर्व सहायक संचालक , वन विहार राष्ट्रीय उद्यान ), डॉ. संगीता राजगीर ( भोपाल बर्ड्स ) और मो खालिक ( भोपाल बर्ड्स ) मौजूद थे। कार्यक्रम में कमालिका मोहन्ता ( संचालक , वन विहार राष्ट्रीय उद्यान), अशोक कुमार जैन ( सहायक संचालक , वन विहार राष्ट्रीय उद्यान ) और वन विहार के अधिकारी ,कर्मचारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।