मंत्री से अभद्रता का वीडियो: मंत्री इमरती देवी ने आंतरी थाने में की शिकायत, 3 के खिलाफ एफआईआर दर्ज

मंत्री से अभद्रता का वीडियो: मंत्री इमरती देवी ने आंतरी थाने में की शिकायत, 3 के खिलाफ एफआईआर दर्ज


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियर6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मंत्री इमरती देवी ने थाने में शिकायत की है।

मंत्री इमरती देवी के पास एक वीडियो पहुंचा है, जिसमें तीन युवक अपना नाम बता-बताकर उन्हें गालियां दे रहे हैं। यह वीडियो सोमवार को उनके पास पहुंचा है, जिसकी शिकायत उन्होंने आंतरी थाने में की गई है। पुलिस ने कल्याणी गांव के तीन युवकों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया है। अब मामले में मंत्री ने गाली-गलौज की सीडी लेकर जांच को आगे बढ़ाया जाएगा।

आंतरी थाना के प्रभारी सब इंस्पेक्टर अमित शर्मा ने बताया कि दो दिन पहले मंत्री इमरती देवी के पास एक वीडियो पहुंचा था। वीडियो में आंतरी के कल्याणी गांव के तीन युवक अपना परिचय देते हुए गालियां दे रहे थे। मामले में सोमवार शाम को मंत्री की ओर से शिकायत आवेदन के जरिए आंतरी थाना में दी गई थी। इस पर तत्काल जांच कर पुलिस ने सोमवार रात तीन युवकों को आरोपी बनाने के मामले दर्ज कर लिए हैं। वीडियो में गाली दे रहे तीनों युवकों की पहचान खुद मंत्री ने आतंरी के कल्याणी गांव निवासी मुकेश जाटव, चंदन सिंह जाटव, गया प्रसाद के रूप में की है। पुलिस ने तीनों की तलाश शुरू कर दी है।



Source link