शॉर्ट सर्किट से हादसा: बैतूल के सारणी में कपड़े की दुकान में लगी आग, सामान खाक

शॉर्ट सर्किट से हादसा: बैतूल के सारणी में कपड़े की दुकान में लगी आग, सामान खाक


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

बैतूल2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सारणी में कपड़े की दुकान लगी आग में सामान खाक हो गया।

बैतूल जिले के सारणी में कोयलांचल नगरी के मस्जिद चौक में स्थित कपड़े की दुकान में मंगलवार की अलसुबह 11 बजे आग लग गई। दुकान में कपड़ा भरा होने के कारण आग तेजी से फैली। आगजनी में दुकान का सामान पूरी तरह खाक हो गया। बताया जाता है कि आग शॉट सर्किट के कारण लगी।

पाथाखेड़ा की मस्जिद चौक में स्थित महक साड़ी एंड गारमेंट्स नाम से दुकान है। यहां सुबह करीब आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड और पाथाखेड़ा चौकी को मिली। दुकान संचालक हसीब खान ने बताया कि करीब 11 बजे अचानक ही दुकान में शॉर्ट सर्किट हुआ। वहां से निकली चिंगारी के कारण दुकान में मौजूद कपड़े ने आग पकड़ ली। आगजनी में करीब 5 लाख से ज्यादा का कपड़ा खाक हो गया। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू में किया।



Source link