- Hindi News
- Local
- Mp
- In Damoh, SP, DFO Came Wandering From The Forest Near The Bungalow; Shrubs; Caught After Two Hours Of Hard Work
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
दमोह10 घंटे पहले
करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने सांभर को पकड़ लिया।
मंगलवार सुबह आसपास के जंगल से सांभर भटक कर दमोह जिला मुख्यालय पहुंच गया। सांभर ने एसपी बंगले, एसपी ऑफिस, डीएफओ बंगला सहित सिंचाई विभाग कॉलोनी में लोगों को खूब छकाया। यहां उसने जमकर उत्पात मचाया। उसने पेड़-पौधों का नुकसान पहुंचाया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने उसे सुरक्षित पकड़ लिया। उसे वेटरनरी अस्पताल भेजा गया है। यहां स्वास्थ्य परीक्षण के बाद जंगल में छोड़ा जाएगा।
वन परिक्षेत्र अधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि सुबह 8 बजे सूचना मिली कि एसपी बंगले के आसपास सांभर घुस आया है। टीम वहां पहुंची और उसे पकड़ने का प्रयास करने लगी। चूंकि एसपी बंगले के पास ही ऑफिस और डीएफओ का बंगला भी लगा हुआ है। पास ही सिंचाई विभाग की कॉलोनी भी है। आसपास काफी घने पेड़-पौधे लगे हैं। इसी का फायदा उठाकर सांभर भागता रहा। वह झाड़ियों मे घुस रहा था। घना होने के कारण उसे पकड़ने में परेशानी आ रही थी। बाद में जाल बिछाकर सिंचाई विभाग कॉलोनी से उसे पकड़ा गया। पहले उसका स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। इसके बाद उसे जंगल में छोड़ा जाएगा। सिंह ने बताया कि आसपास जंगल लगा हुआ है। संभव है कि वह जंगल से भटकते हुए इधर आ गया होगा। हालांकि उसने कोई जनहानि नहीं पहुंचाई।