गंदगी पर जुर्माना: नया बाजार में एसएस कचौरी पर लगी थी भीड़, गंदगी भी फैल रही थी, किया 2 हजार का जुर्माना

गंदगी पर जुर्माना: नया बाजार में एसएस कचौरी पर लगी थी भीड़, गंदगी भी फैल रही थी, किया 2 हजार का जुर्माना


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियर9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ग्वालियर के कंपू नया बाजार में एसएस कचौरी वाला

कंपू नया बाजार में एसएस कचौरी वाले पर बुधवार दोपहर भीड़ लगी थी, साथ ही आसपास गंदगी भी फैल रही थी। नगर निगम अमला मौके पर पहुंचा तो देखा कि कोविड नियमों का भी पालन नहीं किया जा रहा है। तत्काल 2 हजार रूपए का जुर्माना किया गया है। साथ ही आसपास अन्य दुकानों पर भी कार्रवाई की है। सफाई को लेकर नगर निगम का अमला फिर से अलर्ट हो गया है।

नगर निगम ग्वालियर के द्वारा आयुक्त संदीप माकिन के निर्देशन पर चलाए जा रहे विशेष स्वच्छता अभियान के अंतर्गत अपर आयुक्त मुकुल गुप्ता ने बुधवार को नया बाजार चौराहे से कंपू तिराहे तक वार्ड 46 में अभियान चलाया है। अभियान में कंपू तिराहा से नया बाजार चौराहा तक ना केवल सड़क बल्कि साथ में नाले नालियों की भी सफाई कराई गई। जेट मशीनों की मदद से सुलभ कॉम्प्लेक्स की सफाई कराई गई। इस दौरान नाश्ता सेंटरों पर भी गंदगी फैलाने पर कार्रवाई की गई। सबसे ज्यादा गंदगी एसएस कचौरी वाले पर मिली वहां हिदायत दी की कोविड नियमों का पालन करें। साथ ही गंदगी और भीड़ पर जुर्माना कर वसूल किया गया।



Source link